आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि है हम सभी जानते है उन्हें गुलाब कितना पसंद था और हमे जब हम छोटे थे हमे एक कविता याद रहा करती थी और सुनाई जाती थी जिसे कवि बालस्वरूप राही ने लिखा है वह कविता है
ओ चाचा नेहरू के गुलाब,
तुम कितने किस्मत वाले थे।
रहते थे उनके पास सदा,
तुम तो थे उन खास अदा,
चाचा नेहरू की सजधज में
तुम सब से अलग निराले थे।
जो उन्हें देखते रहते थे,
वे तुम्हें देखते रहते थे।
नेहरू जी तुम्हें सजाए थे,
तुम उनकी महक संभाले थे।
