प्रथम बार रायपुर मे होगा 30 सितंबर को राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन*

धर्म

*प्रथम बार रायपुर मे होगा 30 सितंबर को राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन*

 

*जैन धर्म आयतनों के संरक्षण एवं संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका के संबंध में होगा चिंतन एवं मंथन*

 

रायपुर/जयपुर ।

छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन 2026 बुधवार 30 सितंबर को श्री अग्रसेन धाम जी. ई. रोड, रायपुर छत्तीसगढ़ में परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री आगम सागर जी, मुनिश्री पुनीत सागर जी, ऐलक श्री धैर्य सागर जी, स्वागत सागर जी महराज के मंगल आशीर्वाद एवं सानिध्य में जैन पत्रकार महासंघ (रजि,)के विशेष सहयोग से प्रथम बार राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है । सम्मेलन में देश के वरिष्ठ संपादक, पत्रकार, विद्वान, लेखक उपस्थित होकर जैन धर्म आयतनों के संरक्षण एवं संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका पर चिंतन एवं मंथन करेंगे ।

जैन पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया की उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन प्रकाश मोदी निदेशक पारस चैनल कार्य अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सकल जैन समाज के निर्देशन आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री विनोद जैन बड़जात्या एवं प्रदीप कुमार जैन संपादक दैनिक विश्व परिवार के संयोजकत्व में आयोजित किया गया है ।

 

जैन पत्रकार महासंघ (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया जयपुर एवं छत्तीसगढ़ जैन समाज के महासचिव संदीप लुहाडिया, सौरभ जैन गोलू अकलतरा, क्षितिज जैन बुंदेलखंड प्रभारी सेठ भरत जैन पत्रकार घुआरा ने देश के वरिष्ठ संपादकों, पत्रकारों, मनीषियों, विद्वानों को उक्त सम्मेलन में आमंत्रित किया है ।

राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य प्रदीप जैन रायपुर ने बताया कि सम्मेलन में देशभर से प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, संवाददाता, लेखक एवं मीडिया प्रतिनिधि सहभागी होंगे । उक्त सम्मेलन प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होगा, 9:00 बजे पंजीयन, 10:15 पर प्रथम सत्र, 1:30 बजे भोजन अवकाश, 2:30 से 5:00 बजे तक द्वितीय सत्र, परस्पर विचार विमर्श व सम्मान व समापन समारोह, आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ।

वहीं आयोजन समिति के संरक्षक श्री नरेंद्र जैन गुरु कृपा रायपुर ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से रायपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित होकर वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए जैन समाज और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के इस अभियान को मजबूती प्रदान करने का निवेदन किया है ।

 

प्रेषक-उदयभान जैन जयपुर

मोः 941430-6696

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *