नेपाल मृतकों को श्रद्धांजलि के साथ अन्नपूर्णा का 140वाँ नेत्र शिविर संपन्न 

राज्य

नेपाल मृतकों को श्रद्धांजलि के साथ अन्नपूर्णा का 140वाँ नेत्र शिविर संपन्न

 

15 की जांच पश्चात 14 को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु दाहोद रवाना किया

 

धामनोद //

नेपाल बाढ़ विभीषिका के मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए आयोजन की मुख्य अतिथि सचि सीमा संदीप मंडलोई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दादी शशिकला सम्पतराव एवं नानी सुमन निर्मलचंद पंचोलिया की स्मृति में दृष्टि नेत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था धामनोद द्वारा 140 वा नेत्र शिविर संपन्न किया गया । आयोजन में स्व. गंगाबाई की पगड़ी पर उनकी पुण्य स्मृति में पोते डॉ राहुल कुशवाह भी नेत्र शिविर के सहभागी बने । उनके साथ मंच पर विशेष अतिथि डॉ पूजा राजपूत, विधायक प्रतिनिधि नीलेश माहेश्वरी सहित संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान मंचासीन रहे । जिनका तिलक लगाकर मोतियों की माला एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत सम्मान एवं स्मृति चिन्ह के साथ अभिनंदन किया गया ।

 

 

 

दृष्टि नेत्रालय दाहोद की चिकित्सक टीम के साथ शिविर में शासकीय अस्पताल की टीम द्वारा बीपी, शुगर इत्यादि की जांच की गई । कुल 15 लोगों के परीक्षण उपरांत निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाई, चश्मा के लिए 14 मरीजो को सहयोगी के साथ भोजन पैकेट सहित बस द्वारा दाहोद रवाना किया गया । अतिथियों द्वारा दान की घोषणा भी की गई ।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कविता तोमर, प्रभु स्वामी, लक्ष्मी पटेल, निशा राठौर एवं संस्था के सभी सेवादार मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ राहुल कुशवाह एवं आभार प्रदर्शन सहसचिव देवकरण पाटीदार ने किया । यह जानकारी उपाध्यक्ष विजय नामदेव ने दी ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *