पगड़ी रस्म पर रक्तदान शिविर, समाजहित में धर्मशाला का स्वागत द्वार बनवाया*

राज्य

,*पगड़ी रस्म पर रक्तदान शिविर, समाजहित में धर्मशाला का स्वागत द्वार बनवाया*

धामनोद //से दीपक प्रधान की रिपोर्ट

राजपुर। स्वर्गीय श्रीमती गंगा देवी पंचोले की पगड़ी रस्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गंगा देवी 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर स्वर्गवास हुईं। वे कुशवाह समाज की वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य थीं।

 

 

राजपुर निवासी स्वर्गीय लच्छीराम जी पंचोले की धर्मपत्नी, गेंदालाल जी,छोटू जी,हुकुमचंद जी पंचोले की माता श्री

 

कमलेश (खरगोन), रविंद्र,प्रवीण ,पंकज,

डॉ राहुल(धामनोद),

सावन , शुभम (किसान एग्रो)की दादी जी

 

गंगा बाई पंचोले

उत्तर कार्य पगड़ी अन्नदान के साथ

*🩸रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 30 यूनिट रक्तदान किया गया,*

 

 

पंचोले परिवार की ओर से क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर की धर्मशाला में

 

*स्वागत द्वार* *45000/-की राशि का*

एवं *5100/- धर्मशाला निर्माण में*

 

दान स्वरूप दिए गए,

*डॉ राहुल पंचोले द्वारा दादी जी की पुण्य स्मृति में कक्षा पांचवी ,आठवीं दसवीं एवं 12वीं में प्रथम और द्वितीय आने वाले बच्चों के लिए*

 

*🏆कुश पदक🏆* *शील्ड प्रदान की गई जो की लव कुश जन्मोत्सव पर दी जाएगी*

 

*क्षत्रिय कुशवाह समाज अध्यक्ष महोदय मंशाराम जी पंचोले के द्वारा दुखद परिवार को त्रिवेणी भेंट के गई ।*

 

परिवार द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की समाजजनों ने सराहना की। श्रद्धांजलि सभा के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में समाजसेवा और जनहित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समाजजनों एवं परिजनों ने स्वर्गीय गंगा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सादगीपूर्ण एवं सामाजिक जीवन को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *