श्री सम्मेद शिखर जी सिद्ध क्षेत्र से गिरनार जी सिद्ध क्षेत्र की वंदना का आह्वाहन – विश्व जैन संगठन
पारसनाथ
भगवान नेमिनाथ के निर्वाण दिवस पर अगामी 10 जुलाई 2027 को गिरनार जी वंदना के लिए अबकी बार 2,22,222 बंधुओं को प्रेरित करने हेतु विश्व जैन संगठन के आह्वाहन पर श्री शंकर जैन पत्रकार, दिनेश जैन सिल्वर बाबा बॉबी जैन नेता भिंड के नेतृत्व में गुरु सेवा परिवार, भिंड द्वारा श्री सम्मेद शिखर जी में 17 – 18 अगस्त 2026 को मधुबन में तेरापंथी कोठी प्रांगण में गिरनार वंदना शपथ पत्र भरवाएं जा रहे है।
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने 19 अगस्त 2026 को श्री पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर श्री पारसनाथ पर्वतराज की वंदना के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार व मित्रों सहित गिरनार जी वंदना के भाव बनाकर शपथ पत्र भरने और गिरनार जी की वंदना कर पुण्यार्जन करने का निवेदन किया।
श्री बंगाल बिहार उड़ीसा दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी, मधुबन के विशेष सहयोग से आयोजित स्टाल पर देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे जैन श्रद्धालु गिरनार वंदना 2027 के लिए शपथ पत्र भर रहे है।
पारसनाथ पर्वतराज की वंदना हेतु गए इंदौर सहित देश भर से आए विश्व जैन संगठन युवा प्रकोष्ठ के युवाओं और युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री श्री सागर जैन, सरधना ने मधुबन में आने वाले सभी जैन बंधुओं से गिरनार वंदना शपथ पत्र भरने का निवेदन किया।
आकाश जैन
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
विश्व जैन संगठन
