महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा केंद्र सागवाड़ा की चेयरपर्सन वीरा तिलकनंदिनी शाह ने सागवाड़ा के उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार से शिष्टाचार भेंट की।** सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट 10 अगस्त 2026

राज्य

**महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा केंद्र सागवाड़ा की चेयरपर्सन वीरा तिलकनंदिनी शाह ने सागवाड़ा के उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार से शिष्टाचार भेंट की।** सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट 10 अगस्त 2026

सागवाड़ा

सागवाड़ा उपखंड अधिकारी आदरणीय श्री सुबोध जी चारण सर एवं सागवाड़ा तहसीलदार आदरणीया आस्था जी बामनीया मेडम को महावीर इंटरनेशनल संस्था **महावीर प्रवाह सेवा गुंज विशेषांक** **ई चौपाल विशेषांक**। ,**महावीर इंटरनेशनल एक परिचय**पत्रिका भेंट की एवं उन्हें हमारे केंद्र की सेवा प्रकल्पो,गतिविधियों की जानकारी दी।।महावीर स्वामी के जीवन दर्शन **जीओ और जीने दो** **सबको प्यार सब की सेवा**के आदर्शो व ध्येय का पालन करते हुए महावीर इंटरनेशनल मानव हितार्थ –असहाय ,निराश्रित ,कमजोर ,गरीब, निराश,व जरूरतमंदों की सेवा करना एवं उनके उत्थान हेतु निरंतर प्रयास करना है ।संस्था बिना किसी धर्म, जाति, देश, रंग ,व लिंग भेद के समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सेवा में अनवरत कार्य कर रही हैं। संस्था विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण ,कौशल विकास, और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महावीर इंटरनेशनल अपैक्स के 52 वर्ष पुरे हुए है।

 

 

वामा वीरा केंद्र सागवाड़ा की वीराऐं भी अपने क्षैत्र में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर रही है चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं जिसमें मुख्य रूप से राजकीय चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को हाइजेनिक बेबी किट वितरण, **वात्सल्य** शिशु की देखभाल एवं स्तनपान जागरूकता,**गरिमा प्रोजेक्ट**के अंतर्गत झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो पर विभिन्न विद्यालय में जाकर कार्यशालाएं आयोजित करना , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा मासिक धर्म पर बालिकाओं की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें निशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण करना।CSR फंड से उपलब्ध करवाई गई व्हील चेयर को राजकीय चिकित्सालय में भेंट करना।पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्लास्टिक मुक्त भारत **कपड़े की थैली मेरी सहेली**प्रोजेक्ट जन जागरण अभियान , सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना।

वृक्षारोपण करना। सूकूनं की छावं स्टी्ट वेंडरों को छतरियों का वितरण।

जीवदया में सन्मंती गौशाला का संचालन हमारी दो वीराओं के परिवार द्वारा किया जाता है।इन सभी सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *