अष्टांहिका महापर्व के त्यागी व्रतियों की अनुमोदन हेतु अभिनंदन समारोह संपन्न*

धर्म

*अष्टांहिका महापर्व के त्यागी व्रतियों की अनुमोदन हेतु अभिनंदन समारोह संपन्न*

जैन समाज के एकमात्र श्रावक श्रेष्ठी कैलाश मानसरोवर यात्री अनिल जैन ग़दिया का किया सम्मान

 

*जयपुर 9 अगस्त*।

दिगम्बर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में त्यागी व्रतियों की अनुमोदना हेतु अभिनंदन समारोह आदिनाथ भवन गायत्री नगर में आयोजित किया गया जिसमें शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी में अष्टांहिका महापर्व पर 9 दिवस के उपवास करने पर गायत्री नगर निवासी राजकुमार बाकलीवाल ,श्रीमती विमला बाकलीवाल, श्रीमती उर्मिला श्रीमाल, श्रीमती रेनू बाकलीवाल का मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के निर्देशन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया , मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारयो व समाज के गणमान्य महानुभावों द्वारा त्यागीव्रतियों का सम्मान किया गया।

 

 

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि इस अवसर पर जैन समाज के एकमात्र श्रावक श्रेष्ठी गायत्री नगर निवासी अनिल जैन ग़दिया बयाने वालों का जो सातवीं बार प्रथम बैच में भारत सरकार की ओर से कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लौटने पर मंदिर प्रबंध समिति ने भव्य स्वागत किया, उनके व त्यागीव्रतियों के सम्मान में शोभायात्रा मंदिर जी से विभिन्न मार्गों में होते हुए मंदिर जी तक बैंड बाजों व बग्गी में बैठकर निकाली गई , मार्ग में भी त्यागीव्रतियों का स्वागत किया गया।

      इस अवसर पर अनिल जैन ने अपने संस्मरण सभा में सुनाएं और उन्होंने मानसरोवर यात्रा जाने की प्रक्रिया बताई ।

सभा में मंदिर प्रबन्ध समिति के विजय सोगानी, राजेश बोहरा ,राकेश छाबड़ा, संजय जैन , बसंत बाकलीवाल , पदम झंझरी, संतोष गंगवाल, संतोष रावका ,राकेश पटौदी सहित वरिष्ठ एडवोकेट विमल जैन उदयभान जैन, कैलाश छाबड़ा, राजेश बाकीवाला, प्रदीप बाकलीवाल , बीना टोंगिया, प्रमिला शाह, अनीता बडजात्या , लता सोगानी , मधु छावड़ा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अंत में मंदिर जी में शोभायात्रा पहुंचकर सभी व्रतियों ने श्रीजी की समक्ष अर्घ्य समर्पित किये।

 

सभा का संचालन व आभार व्यक्त किया अध्यक्ष अरुण शाह द्वारा ।

 

प्रेषक=उदयभान जैन जयपुर

मो 94143 06696

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *