19 अगस्त को अतिशय क्षेत्र कैथुली में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का पावन मोक्ष कल्याणक महोत्सव

धर्म

19 अगस्त को अतिशय क्षेत्र कैथुली में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का पावन मोक्ष कल्याणक महोत्सव

 

“आइए, 19 अगस्त को अतिशय क्षेत्र कैथुली (मध्यप्रदेश) में भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के पावन मोक्ष कल्याणक महोत्सव में सहभागी बनें, उनके श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित करें और इस दिव्य महोत्सव के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त करें।”

परम श्रद्धा, अटूट आस्था और अतिशय महिमा से विख्यात अतिशय क्षेत्र कैथुली (मध्यप्रदेश) एक बार पुनः भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर होने जा रहा है। आगामी 19 अगस्त को यहाँ 23वें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का पावन मोक्ष कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

 

श्रद्धालुओं के बढ़ते उत्साह को देखते हुए इस वर्ष का मोक्ष कल्याणक महोत्सव अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक एवं दिव्य स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर कैथुली पहुँचकर भगवान पार्श्वनाथ के श्रीचरणों में वंदन करेंगे तथा धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

 

अतिशय क्षेत्र कैथुली का आध्यात्मिक महत्व

 

अतिशय क्षेत्र कैथुली अपनी दिव्य महिमा, चमत्कारिक अतिशयों, शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण तथा ऐतिहासिक गौरव के कारण देशभर के जैन समाज की विशेष आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ श्रद्धा एवं भक्ति से की गई आराधना साधक के जीवन में आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा, दृढ़ विश्वास तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।

 

दिव्य धार्मिक आयोजन

 

मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर दिनभर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—

 

– मूलनायक भगवान का मंगल अभिषेक

– शांतिधारा

– पार्श्वनाथ विधान

– भक्ति-आराधना एवं स्तुति

– निर्वाण लाडू समर्पण

 

विशेष रूप से निर्वाण लाडू समर्पण का दिव्य क्षण प्रत्येक श्रद्धालु के लिए अत्यंत भाव-विभोर करने वाला होता है। जैसे ही भगवान के श्रीचरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया जाता है, सम्पूर्ण वातावरण “पार्श्व प्रभु की जय” के मंगल उद्घोषों से गूँज उठता है और श्रद्धा का अनुपम सागर उमड़ पड़ता है।

 

आयोजन समिति ने देशभर के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार अधिकाधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने तथा इस ऐतिहासिक महोत्सव के सहभागी बनने का विनम्र आग्रह किया है।

 

सादर आमंत्रण

 

आइए…

भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के पावन मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर अतिशय क्षेत्र कैथुली पधारें, प्रभु के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करें, पुण्य का संचय करें तथा इस दिव्य और अलौकिक महोत्सव के साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त करें।

 

भावपूर्ण पंक्तियाँ

 

वे लोग निराले होते हैं,

जो पार्श्व प्रभु के द्वारे आते हैं।

रोते-रोते आते हैं,

हँसते-हँसते जाते हैं।।

  अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *