पुष्पगिरी में होगा संतों का महाकुंभ: स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण रहेंगे पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव के : साक्षी

धर्म

पुष्पगिरी में होगा संतों का महाकुंभ: स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण रहेंगे पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव के : साक्षी

पतंजलि योगपीठ में पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट ने सौंपा निमंत्रण, 15–16 अगस्त को पुष्पगिरी आने की दी सहर्ष स्वीकृति; देशभर के संतों का मिल रहा आशीर्वाद

 

हरिद्वार/देवास/औरंगाबाद।

15 अगस्त को मध्यप्रदेश के पावन पुष्पगिरी तीर्थ में आयोजित होने वाला अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागरजी महाराज का पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव अब राष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक महाआयोजन बनता जा रहा है। देशभर के संत-महात्माओं, आचार्यों और धर्माचार्यों का आशीर्वाद इस ऐतिहासिक आयोजन को प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने भी समारोह में शामिल होने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया है।

 

राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 पुष्पदन्तसागरजी गुरुदेव के आदेश एवं उनके हस्तलिखित आशीर्वाद पत्र के साथ पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचा। वहां योगगुरु स्वामी रामदेवजी महाराज एवं आचार्य बालकृष्णजी महाराज से आत्मीय भेंट कर उन्हें 15 अगस्त को आयोजित ऐतिहासिक पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव का औपचारिक निमंत्रण भेंट किया गया।

दोनों संतों ने निमंत्रण को अत्यंत आत्मीयता के साथ स्वीकार करते हुए 15 एवं 16 अगस्त को पुष्पगिरी तीर्थ में आयोजित समारोह में अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी। साथ ही पतंजलि परिवार की ओर से पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में नमन करते हुए महोत्सव की ऐतिहासिक एवं मंगलमय सफलता की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा में भारत गौरव आचार्य श्री पुलकसागरजी महाराज, जयपुर (गोलोक धाम) में आचार्य श्री प्रज्ञासागरजी महाराज, दिल्ली में आचार्य श्री अरुणसागरजी महाराज तथा मेरठ में आचार्य श्री सौरभसागरजी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी संतों ने इस ऐतिहासिक समारोह की अनुमोदना करते हुए अपने शुभकामना संदेश भी प्रदान किए।

पतंजलि योगपीठ में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव

 

पतंजलि योगपीठ में भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य बालकृष्णजी महाराज का जन्मोत्सव भी अत्यंत आत्मीय वातावरण में मनाया। पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट एवं अंतर्मना गुरु भक्त परिवार की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित की गईं। इस अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर से श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर पाटनी ने वीडियो कॉल के माध्यम से समाज की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बताया गया कि स्वामी रामदेवजी एवं आचार्य बालकृष्णजी की इस यात्रा का सुनियोजित समन्वय अंतर्मना गुरुदेव के परम विशेष भक्त श्री आकाश जैन के माध्यम से किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में रहे ये प्रमुख सदस्य

 

इस अवसर पर फास्टिंग फाउंडेशन के संस्थापक एस.के. गुप्ता (तिजारा), अंतर्मना गुरुदेव के परम भक्त मनोज चौधरी, संदीप जैन (कानपुर), पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक अजमेरा (फरीदाबाद), सचिव सुभाष जैन, ट्रस्टी महावीर गंगवाल, मनोज सोगानी (जयपुर), गजराज जैन, फोटोग्राफर गौरव जैन, पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश अजमेरा सहित अनेक गुरुभक्त उपस्थित रहे।

प्रचार-प्रसार संयोजक: नरेंद्र अजमेरा, रोमिल पाटनी (सोनकच्छ) एवं पियूष कासलीवाल।

जानकारी संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *