श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा गो सेवा कार्यक्रम आयोजित*स्व. श्री रतनलाल जी कटारिया की पुण्य स्मृति में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

राज्य

श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा गो सेवा कार्यक्रम आयोजित*स्व. श्री रतनलाल जी कटारिया की पुण्य स्मृति में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर, –

श्री विद्यासागर युवा संगठन, ब्यावर की प्रेरणा से श्रेष्ठी श्री सुभाषचंद शांतिलाल अनिल अर्पित कटारिया परिवार द्वारा पूज्य पिताजी स्व. श्री रतनलाल जी कटारिया की पुण्य स्मृति में एक विशेष जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज सतपुलिया स्थित तिजारती गौशाला में गौसेवा करते हुए गायों को चारा खिलाया गया। गौमाता की सेवा कर पुण्यार्जन करने के इस पावन अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

श्री विद्यासागर युवा संगठन के संगठन मंत्री अमित गोधा ने बताया कि ऐसे सेवाभावी कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सद्भावना का संचार करते हैं। वहीं, कटारिया परिवार ने गौसेवा को अपनी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए आगे भी इस प्रकार के आयोजन करने का संकल्प लिया।

संगठन के अध्यक्ष कमल जैन ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है और संगठन समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य करता रहेगा उन्होंने कहा, “गाय हमारी आस्था का प्रतीक है और उसकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है।”

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी सहयोग दिया और संगठन की इस पहल की सराहना की। गोशाला प्रबंधन ने श्री विद्यासागर युवा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों की उम्मीद जताई।

संगठन के मंत्री कल्पेश जैन ने गौसेवा के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

गौशाला प्रबंधन की ओर से इस पुनीत कार्य के लिए कटारिया परिवार और श्री विद्यासागर युवा संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री विद्यासागर युवा संगठन के अध्यक्ष कमल जैन, मंत्री कल्पेश जैन, कोषाध्यक्ष सुमित जैन, प्रबंधक मंत्री अंशुल रानीवाला, श्रेणिक छाबड़ा, सन्मति रांवका, अक्षत कटारिया, अंकित रांवका, पीयूष कासलीवाल, आशीष गदिया, अरुण कासलीवाल, शरद जैन, मनीष जैन, रवि गंगवाल, धर्मीचंद पाटनी, नितिन बाकलीवाल, धर्मीचंद कटारिया, दीपक काला मोहित जैन चंद्रेश रावका सतीश गर्ग सुभाषचंद शांतिलाल अनिल कटारिया सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *