वर्षों की प्यास बुझाने की पहल: मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर वार्ड 12 में नई पेयजल पाइपलाइन का कार्य शुरू, सैकड़ों परिवारों को मिलेगा स्वच्छ पानी
रामगंजमंडी।
नगर के वार्ड संख्या 12 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ, पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल ने बताया कि वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए मंत्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत की गई है। नई पाइपलाइन से जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री मदन दिलावर और नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में यह एक ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम है, जिससे वार्ड 12 के सैकड़ों परिवारों का जीवन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



