विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न24 तीर्थ क्षेत्रों पर, 1008 वृक्षारोपणजैन मिलन कि 4 शाखाओं का गठन
सागर/
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के तत्वावधान में 24 तीर्थ क्षेत्रों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम,भगवान के 1008 नाम के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें क्षेत्र 10 की सभी शाखाओं ने भाग लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम का निर्देशन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन एवं प्रभारी क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलेश जैन दमोह रहें। इसी क्रम में श्री शांति नगर दिगंबर जैन मंदिर बण्डा, जैन तीर्थ क्षेत्र गिरारगिरी जी, दयोदय गौशाला शाहगढ,संत भवन दलपतपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष विद्यार्थी, प्राचार्य रविंद्र जैन क्षेत्रीय संयोजक, संतोष जैन सेंट्रल बैंक क्षेत्रीय संयोजक, प्रदीप जैन गन्नौर क्षेत्रीय संयोजक अतिथियों के रूप में उपस्थित रहें।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सर्वप्रथम जैन मिलन बैठक जिसमें मिलन गतिविधियों के विषय में, चर्चा हुई। महावीर वंदना एम मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुये, कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद शाखा गठन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बण्डा अध्यक्ष अरविंद जैन महुना, वरायठा युवा मिलन अध्यक्ष आशीष जैन डिग्गी, शाहगढ जैन मिलन अध्यक्ष योगेश जैन शिक्षक,दलपतपुर युवा मिलन सुबोध जैन को अध्यक्ष बनाया गया।

क्षेत्रीय संयोजक प्राचार्य रविंद्र जैन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन को छाया फल के साथ ऑक्सीजन देते हैं। अगर हम आज वृक्ष लगाएंगे,तो आगे हमारी पीढ़ी के लिए ये सुरक्षा देंगे इसलिए हमें जितना हो उतने वृक्ष को लगाने का संकल्प ले। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष विद्यार्थी ने कहा कि साधु- संत इन्हीं वर्षों के नीचे बैठकर तपस्या करते हैं, वृक्ष से हमें औषधि भी प्राप्त होती हैं, हमारा वातावरण शुद्ध एवं पवित्र होता हैं। इसलिए इन वृक्षों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी हमारी है। हम संकल्प ले की जितना हो उतने वृक्ष लगाऐं। सभी स्थानों पर महिला जैन मिलन, जैन मिलन के पदाधिकारी -सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। इस आयोजन में वीर कडोरी लाल जैन बण्डा, वीरांगना श्रीमती अर्चना जैन वरायठा, देवेंद्र जैन नायक, श्रीमती नेहा श्रीमती सुरक्षा जैन शाहगढ, श्रीमती सुधा सांधेलिया, उपेंद्र जैन, नितिन जैन दलपतपुर महत्वपूर्ण योगदान एवं उपस्थित रही।
सादर प्रकाशनार्थ
मनीष जैन विद्यार्थी सागर
9926409086
