दीक्षार्थी श्रीमती विमला देवी की आर्यिका दीक्षा 5 दिसंबर को आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के कर कमलों से होगी
पारसोला परम पूजनीय वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के कर कमलो से 5 दिसंबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे श्याम वाटिका में दीक्षार्थी श्रीमती विमला देवी की आर्यिका दीक्षा होगी इसी क्रम में दीक्षा पूर्व दीक्षार्थी श्रीमती विमला देवी स्व कंवरीलाल काला असम गुवाहाटी की बिनोरी यात्रा पारसोला में 3 दिसंबर को 4 दिसंबर को कर पात्र में आहार और गणधर वलय विधान होगा गुवाहाटी असम प्रवासी विमला देवी काला की दीक्षा आगामी 5 दिसंबर को वात्सल्य वारिघि पंचम पट्टाघीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सिद्ध हस्त कर कमलों से पारसोला में संपन्न होगी। जयंतीलाल कोठारी अध्यक्ष तथा ऋषभ पचौरी अध्यक्ष वर्षायोग समिति अनुसार दीक्षार्थी का बहुमान करने के लिए सकल दिगंबर जैन समाज पारसोला तथा चातुर्मास वर्षायोग समिति द्वारा 3 दिसंबर को दोपहर को भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने घर के सामने बहुमान कर श्रीफल, सुखे मेंवे, मिश्री फल से गोद भर कर दीक्षार्थी के शुभभाव की अनुमोदना की इनके पुत्रों गणपत,किशोर, महेंद्र, विनोद ने बताया श्रीमती विमला देवी का बचपन से धर्म के प्रति काफी रुझान रहा यह द्वितीय पट्टाचार्य आचार्य श्री धर्म सागर जी महाराज के समय से संघ से नियमित संपर्क में रह कर अनेक आचार्य संघों का आहार चौका लगाया ब्रह्मचारी गजु भैया,एवं राजेश पंचोलिया अनुसार शोभायात्रा का समापन सन्मति भवन में हुआ जहां आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में समाज द्वारा इनकी गोद भरने का कार्यक्रम हुआ शाम को परिजनों और समाज जनों द्वारा भजन संध्या की रस्म पूर्ण की गई। 4 दिसंबर को दीक्षार्थी द्वारा श्री जी का अभिषेक कर कर पात्र में आहार लिया जाएगा दोपहर को गणधर वलय विधान की पूजन दीक्षार्थी द्वारा की जावेगी। 5 दिसंबर को दीक्षार्थी विमला देवी के केशलोचन होंगे मंगल स्नान के पश्चात दीक्षार्थी द्वारा भगवान का अभिषेक किया जाएगा ।5 दिसंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे दीक्षार्थी के दीक्षा संस्कार आचार्य वर्धमान सागर जी द्वारा स्थानीय श्यामा वाटिका में किए जाएंगे।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
