इंदौर के सुदामा नगर में 105 दिवसीय चातुर्मास महोत्सव का भव्य शुभारंभ, गणाचार्य सिद्धांत सागर ससंघ के सानिध्य में धर्ममय हुआ वातावरण

धर्म

इंदौर के सुदामा नगर में 105 दिवसीय चातुर्मास महोत्सव का भव्य शुभारंभ, गणाचार्य सिद्धांत सागर ससंघ के सानिध्य में धर्ममय हुआ वातावरण

 

मंगल कलश स्थापना, ध्वजारोहण, गुरु पूजन एवं प्रवचन के साथ आरंभ हुआ महोत्सव; चार माह तक तप, त्याग, साधना और स्वाध्याय की बहेगी अविरल गंगा

 

इंदौर।

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनियों में शुमार सुदामा नगर रविवार को आध्यात्मिक उल्लास और धर्ममय वातावरण से सराबोर हो उठा। बुंदेलखंड केसरी, बेलाजी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी महाराज (12 पिछी) ससंघ के 105 दिवसीय चातुर्मास महोत्सव का शुभारंभ भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह के साथ हुआ। सुदामा नगर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

 

 

चातुर्मास जैन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक काल माना जाता है। वर्षा ऋतु के दौरान साधु-संत जीवों की रक्षा और आत्मकल्याण की साधना हेतु एक ही स्थान पर स्थिर होकर तप, त्याग, संयम, स्वाध्याय एवं धर्म आराधना में लीन रहते हैं। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष गणाचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज का 105 दिवसीय चातुर्मास इंदौर के सुदामा नगर में संपन्न हो रहा है।

 

गणाचार्य श्री के ससंघ में मुनि श्री 108 सहज सागर जी महाराज, गणिनी आर्यिका 105 सोहार्द मति माताजी, आर्यिका 105 सौरभ मति माताजी, आर्यिका 105 संस्कार मति माताजी, आर्यिका 105 समर्थ मति माताजी, आर्यिका 105 सक्षम मति माताजी, आर्यिका 105 सिद्धार्थ मति माताजी, क्षुल्लक 105 सर्वेंद्र सागर जी महाराज, क्षुल्लिका 105 सर्वार्थ मति माताजी सहित अन्य क्षुल्लिका माताजी विराजमान हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसका सौभाग्य राजेंद्र–मंजू झाँझरी (अगरबत्ती वाला परिवार) को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, पद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, गुरु पूजन तथा गणाचार्य श्री के मंगल प्रवचनों के बीच चातुर्मास कलश स्थापना की सभी धार्मिक विधियां संपन्न हुईं। नगर गौरव नितिन झाँझरी ने कलश स्थापना की प्रमुख मांगलिक क्रियाओं का संचालन कराया।

 

 

चातुर्मास के प्रमुख संयोजक कमल–किरण रावका तथा पुलक मंच के मीडिया प्रभारी वैभव कासलीवाल ने बताया कि गणाचार्य श्री के पावन सानिध्य में आगामी चार माह तक सुदामा नगर में धर्म, साधना, स्वाध्याय, प्रवचन, तप एवं संस्कारों की अविरल धारा प्रवाहित होगी, जिससे हजारों श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।

 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के हुकुमचंद सावला, एकलव्य सिंह गौड़, पार्षद जीतू राठौड़, वार्ड संयोजक अमित चोपड़ा, कैलाश वेद, नवीन गोधा, हर्ष जैन, प्रिंसपाल टोंग्या, इंद्र कुमार सेठी, देवेंद्र सेठी, राहुल सेठी, जैनेश झाँझरी, पिंकेश टोंग्या, अमित कासलीवाल, मनोहर झाँझरी, देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, पुलक मंच के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप बड़जात्या, महेंद्र निगोत्या, सुरेश–मंजू सेठी, कैलाश मीणा पाटनी, अभय झाँझरी, आशीष जैन, जितेंद्र सेठ, पारस जैन, अर्पित जैन वाणी सहित सुदामा नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल झाँझरी, निर्मल पाटनी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पीयूष रावका ने किया, जबकि अंत में विपिन पाटनी ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

 

— जानकारी: राकेश सोनी (देवपुरी वंदना)

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *