पूज्य मुनि श्री शुद्धसाग़र जी महाराज का हुआ रामगंजमडी आगमन
रामगंजमडी
आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री शुद्धसाग़र महाराज संघ का नगर आगमन हुआ पूज्य मुनि संघ की नगर की सीमा पर पहुँचकर नगरवसियो ने मुनि संघ की आगवानी की। मुनि संघ ने महावीर जिनालय के दर्शन किए। उपरान्त शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुँचने पर मंदिर जी के मुख्य द्वार पर मंगल आरती व पद प्रक्षालन कर मंगल आगवानी की गई।

पूज्य मुनि संघ ने मूलनायक शान्तिनाथ भगवान के दर्शन किए। व जिनालय के दर्शन किये। इस बेला में मूलनायक भगवान की शान्तीधारा का उच्चारण किया गया। इस बेला में पीपलखूट से पधारे भक्तो ने पूज्य मुनि संघ का मंगल आशीष लिया।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
