पर्वों में महान पर्युषण पर्व 28 अगस्त से।
सनावद:- पर्युषण पर्व जैनों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व बुरे कर्मों का नाश करके हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान महावीर के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर हमें निरंतर और खासकर पर्युषण के दिनों में आत्म साधना में लीन होकर धर्म के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। पर्युषण का अर्थ है परि यानी चारों ओर से, उषण यानी धर्म की आराधना।
सन्मति जैन काका ने बताया की नगर में चतुर्मास रत युगल मुनिराज मुनि श्री विश्वसुर्य सागर जी महाराज एवं मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज के सानिध्य मे बड़े मन्दिर के सामने आचार्य शान्ति सागर वर्धमान देशना संत निलय में दिनांक 28 अगस्त भाद्रपद शुक्ल की पंचमी से 6 सितंबर चतुर्दशी तक यह पर्व मनाया जायेगा।एवम 8 सितंबर को सामूहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा। ये दसलक्षण धर्म हैं- क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, संयम, शौच, तप, त्याग, आकिंचन्य एवं ब्रह्मचर्य है। जहां 10 दिनों तक प्रतिदिन मंदिर जी में मुनि श्री के द्वारा ध्यान पश्चात प्रातः पंचामृत अभिषेक, संगीतमय पूजन,तत्पश्चात युगल मुनीराज के दस धर्मों पर मंगल प्रवचन व दोपहर में तत्त्वार्थसूत्र की क्लास व शाम को प्रतिक्रमण आनंद की यात्रा एवम मुनि श्री के प्रवचन,भक्तिमय आरती एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम प्रतियोगिताये आयोजित की जायेगी।
श्रीमान जी से निवेदन है की समाचार को अपने लोकप्रिय पेपर में उचित स्थान देवे
