धर्म नहीं, आत्मा की भाषा है संगीत; ईश्वर तक पहुँचने का सशक्त माध्यम बन सकता है: अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज

धर्म

 धर्म नहीं, आत्मा की भाषा है संगीत; ईश्वर तक पहुँचने का सशक्त माध्यम बन सकता है: अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज

 

पुष्पगिरी।

“गीत-संगीत का धर्म या मजहब से कोई संबंध नहीं है, लेकिन संगीत इंसान को ईश्वर से जोड़ने का कारण अवश्य बन सकता है।” यह प्रेरक उद्बोधन अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दिया।

 

आचार्य श्री ने कहा कि जब कोई भक्त परमात्मा का स्मरण करते हुए स्वर के माध्यम से प्रार्थना करता है, तब वह चाहे अल्लाह को पुकारे, जीसस को, भगवान शिव, श्रीराम, भगवान महावीर या हनुमानजी को—सच्ची प्रार्थना में विचार और विकार स्वतः समाप्त हो जाते हैं और साधक अनहद नाद का अनुभव करने लगता है। यही अवस्था ध्यान का प्रथम चरण है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में संगीत केवल कला नहीं, बल्कि ध्यान, साधना और आत्मिक जागरण का माध्यम रहा है। संगीत की स्वर-लहरियों में निहित गंभीरता, ध्यानमय नाद और आध्यात्मिक ऊर्जा मनुष्य को भीतर से शांत और आनंदित बनाती है। इसलिए हमारे मूल स्वभाव में ही संगीत और साधना का गहरा संबंध निहित है।

 

आचार्य श्री ने कहा कि जब कोई साधक गहरी श्वास के साथ किसी राग का अभ्यास करता है, तो वह केवल सुरों का विस्तार नहीं करता, बल्कि अपने भीतर की अशांति, तनाव और विकारों से मुक्त होने की यात्रा भी प्रारंभ करता है। ‘ॐ’ की दिव्य ध्वनि ईश्वर के स्वरूप का प्रतीक है, जो मन को शांति, स्थिरता और आनंद प्रदान करती है।

 

उन्होंने वर्तमान समय की तनावपूर्ण जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज मनुष्य का मन अत्यधिक भटकाव और अशांति से घिरा हुआ है। ऐसे समय में संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाला प्रभावी माध्यम बन सकता है। यदि संगीत को खुले मन से अपनाया जाए, तो यह सकारात्मक सोच, मानसिक अनुशासन, आत्मिक उन्नति और जीवन में संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

आचार्य श्री ने कहा कि संगीत की कोई धार्मिक सीमा नहीं होती। राग, नाद और भक्ति के आलाप मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने की क्षमता रखते हैं। बचपन से हमें यही शिक्षा मिली है कि संगीत स्वयं एक साधना है और साधना का अंतिम लक्ष्य ईश्वर से तादात्म्य स्थापित करना है।

 

उन्होंने कहा कि जो लोग संगीत की आत्मिक अनुभूति से अभी तक परिचित नहीं हो पाए हैं, वे उसके वास्तविक महत्व को सहजता से नहीं समझ सकते। संगीत का रस वही अनुभव कर सकता है, जिसने उसे हृदय से जिया हो।

 

प्राप्त जानकारी: प्रचार-प्रसार संयोजक रोमिल पाटणी (सोनकच्छ), नरेंद्र अजमेरा एवं पीयूष कासलीवाल (औरंगाबाद)।

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

9929747312

 Music Transcends Religion, Becomes a Bridge Between Humanity and God: Antarmana Acharya Shri Prasanna Sagar Ji Maharaj

 

Pushpagiri:

“Music has no connection with religion or sect, yet it has the power to connect a human being with God.” These inspiring words were shared by Antarmana Acharya Shri 108 Prasanna Sagar Ji Maharaj while addressing devotees.

 

Acharya Shri explained that when a devotee offers heartfelt prayers through sacred sound and melody, whether invoking Allah, Jesus, Lord Shiva, Lord Rama, Bhagwan Mahavira, or Hanuman, the prayer rises beyond names and forms. In that divine moment, the mind becomes free from thoughts and impurities, allowing one to experience the Anahad Naad (the eternal cosmic sound)—the very first stage of meditation.

 

He emphasized that in Indian culture, music is not merely an art form but a profound path of meditation, spiritual discipline, and self-realization. The depth of musical vibrations, meditative resonance, and spiritual frequencies have enriched India’s heritage for centuries, making music an inseparable part of inner peace and bliss.

 

Acharya Shri stated that when a person practices a musical raga with deep, conscious breathing, it is far more than the expansion of notes—it becomes a journey toward inner tranquility and freedom from mental disturbances. The sacred vibration of “Om” symbolizes the essence of the Divine and serves as a source of everlasting peace, joy, and spiritual awakening.

 

Speaking about today’s fast-paced and stressful lifestyle, he observed that the human mind is constantly distracted and restless. In such circumstances, music can become a powerful means to calm the mind and guide the soul inward. It is not merely entertainment but a spiritual companion that nurtures positive thinking, discipline, emotional balance, and inner elevation.

 

Acharya Shri further said that music knows no religious boundaries. Its melodies, rhythms, and devotional expressions have the potential to transform human life. Since childhood, we have learned that music itself is a form of spiritual practice, and the ultimate goal of every spiritual practice is union with the Divine.

 

He concluded by saying that those who have never experienced the true essence of music may find it difficult to understand its spiritual significance. The joy and depth of music can only be realized by those who immerse themselves in its divine experience.

 

Information Courtesy: Romil Patni (Publicity Coordinator, Sonkatch), Narendra Ajmera, and Piyush Kasliwal (Aurangabad).

Compiled by: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi.