अतिशय क्षेत्र कैथुली में भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव 19 अगस्त को, भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली में भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव 19 अगस्त को, भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

 

रामगंजमंडी।

नगर के समीप स्थित पावन अतिशय क्षेत्र कैथुली में भगवान 1008 पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर रविवार को क्षेत्र कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष के आयोजन को पहले से अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया।

 

 

बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव 19 अगस्त को आयोजित होगा। प्रतिवर्ष इस पावन अवसर पर दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु क्षेत्र में पहुंचकर भगवान का अभिषेक, पूजन एवं निर्वाण लाडू समर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां दर्शन करने से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा तथा आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है।

 

यद्यपि अतिशय क्षेत्र कैथुली में वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन बना रहता है, लेकिन भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। भक्त भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं तथा धर्ममय वातावरण में आत्मिक शांति का अनुभव प्राप्त करते हैं।

 

रविवार को आयोजित क्षेत्र कमेटी की बैठक महामंत्री मनीष हरसोला के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में सुरेश बाबरिया, सुनील सुरलाया, सुनील दुगेरिया, सुरेंद्र (सागर वाले), जम्बू दौराया, रितेश ठाई, प्रशांत आचार्य, निलेश लाम्बाबांस, विपिन सबद्रा, विकास सेठिया, जम्बू ठाई, सिद्धार्थ बाबरिया शुभम (सागर वाले) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस वर्ष के मोक्ष कल्याणक महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

मो.: 99297 47312

Preparations Begin for the Grand Lord Parshwanath Moksha Kalyanak Mahotsav at Kaithuli Atishaya Kshetra on August 19

 

Ramganjmandi:

The sacred Kaithuli Atishaya Kshetra, located near Ramganjmandi, is set to celebrate the Moksha Kalyanak Mahotsav of Lord 1008 Parshwanath on August 19 with great devotion, enthusiasm, and grandeur, continuing its long-standing tradition. To ensure the successful organization of the festival, a special meeting of the Kshetra Committee was held on Sunday, where members unanimously resolved to make this year’s celebration more magnificent and historic than ever before.

 

During the meeting, it was announced that the Lord Parshwanath Moksha Kalyanak Mahotsav will be observed on August 19. Every year, thousands of devotees from different parts of the country visit the holy shrine to perform Abhishek, Pujan, and offer Nirvana Ladoo to the Lord. Devotees believe that seeking the divine blessings of Lord Parshwanath at this sacred pilgrimage site brings inner peace, positive energy, and spiritual bliss.

 

Although Kaithuli Atishaya Kshetra welcomes devotees throughout the year, the number of pilgrims increases significantly during the Janma Kalyanak and Moksha Kalyanak Mahotsav of Lord Parshwanath. Devotees offer prayers for the fulfillment of their wishes and experience a deep sense of spiritual tranquility in the sacred atmosphere.

 

The committee meeting was conducted under the leadership of General Secretary Manish Harsola. Prominent members present included Suresh Babaria, Sunil Suralaya, Sunil Dugeria, Surendra (Sagar Wale), Jambu Dauraya, Ritesh Thai, Prashant Acharya, Nilesh Lambabans, Vipin Sabadra, Vikas Sethia, Jambu Thai, Siddharth Babaria, and Shubham (Sagar Wale), along with several other committee members. All unanimously pledged to organize this year’s Moksha Kalyanak Mahotsav in a grand, well-managed, and memorable manner.

 

Report: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *