धर्म के कार्य कठिन लगते हैं-स्वस्तिभूषण माताजी
डबरा में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
डबरा
सांसारिक प्राणी को धर्म के कार्य कष्टदायी लगते हैं और संसारिक कार्य सुगम, सरल लगते हैं । इसके विपरीत साधुओं को धार्मिक क्रियाएं सरल लगती हैं । मुझे यह बताइए संसार में कष्ट ज्यादा है कि नहीं । भोजन का कष्ट, निराकुलता में सुख आकुलता में कष्ट है । आपको भोजन करना है, तो कितनी मेहनत करनी पड़ती है । यदि हमें आहार करना है तो कोई टेंशन नहीं हैं ।आहार का समय होगा शुद्धि का जल आएगा, तब देखेंगे । 24 घंटे में कमाना भी नहीं पड़ता आपको रहने के लिए मकान चाहिए तो आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है, तब कहीं जाकर रहने के लिए छत मिलती है । साधुओं के लिए हर शहर में आपने ही धर्मशालाएँ, मन्दिर एवं सन्त निवास बनाए हैं । मन लगाने के मनोरंजन के साधनों के लिए आप पैसा खर्च करते हो ।आपने पैसे जोड़ जोड़ कर हमारे लिए शास्त्र मंदिरों में रखे हैं । आपके लिए रोकने टोकने वाले बहुत हैं, हमसे लोग सलाह लेते हैं । जीवन में सुख ज्ञान की क्वालिटी से आता है सब कुछ होने के बाद भी दुख है । आप भूख प्यास को दुख मानते हैं हम भूख प्यास को बीमारी मानते हैं । इसलिए भोजन को दवाई समझकर खाते हैं । तुम पकवान समझकर खाते हो । इतनी मेहनत के बाद भी आपके जीवन में सम्मान नहीं हैं ।

उक्त विचार स्वस्तिधाम प्रणेत्री गुरुमां गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ने जैन मंदिर डबरा में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये ।

श्री मनोज जैन नायक ने बताया की श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर डबरा में भारत गौरव स्वस्तिधाम प्रणेत्री परम् विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका श्री लक्ष्मीभूषण, श्री स्वस्तिभूषण माता जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ । नगर में विराजमान आर्यिका श्री विश्रेयश्री माताजी ने आर्यिका संघ की अगवानी की । दोनों आर्यिका संघों का भव्य मंगल मिलन अग्रसेन चौराहे पर हुआ । मंदिर जी में धर्मसभा से पूर्व चित्र अनावरण जैन युवा सेवा मंडल मुरार ने किया एवं राजेश जैन लाला मित्र मंडल एवं महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति ने दीप प्रज्वलन किया । महिलाओ ने शास्त्र भेट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन युवा सेवा मंडल मुरार ने चातुर्मास हेतु सामुहिक श्रीफल भेंट किया ।

मंगल प्रवेश के समय जैन युवा सेवा मंडल मुरार से सचिन जैन, मनोज जैन, महेंद्र जैन, आशीष जैन, अंकुश जैन, मुकुल जैन, गौरव जैन बाबा, पारस जैन, राजेश जैन (लाला मित्र मंडल), श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, मंत्री विजय जैन, दिनेश जैन, कोमल जैन, अरविन्द जैन, जीतू , राकी, हेमंत, राहुल, जैन मिलन स्वतंत्र डबरा, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा, जैन मिलन डबरा, आदिनाथ महिला मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल, जैन मिलन महिला मंडल सहित अनेकों संस्थाओं ने भव्य मंगल प्रवेश में सहयोग प्रदान किया ।
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति डबरा ने वाहर से आये हुए अतिथियों का सम्मान किया ।
मनोज जैन नायक से प्राप्त जानकारी के साथ
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
