भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज के चातुर्मास की प्रबल संभावना, सांसद आलोक शर्मा ने किया भावपूर्ण निवेदन Bhopal Awaits Acharya Samaysagar Maharaj’s Chaturmas as MP Alok Sharma Seeks His Blessings and Invites Him to the City
सुखतवा पहुंचकर गुरुदेव के चरणों में किया श्रीफल अर्पित, इटारसी में 12 जुलाई को होगा संघ का भव्य मंगल आगमन
भोपाल।
परम पूज्य आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के आगामी चातुर्मास को लेकर भोपाल में उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने सुखतवा पहुंचकर आचार्यश्री के पावन दर्शन किए, नमोस्तु अर्पित की तथा समस्त भोपालवासियों की ओर से गुरुदेव से भोपाल में वर्षायोग (चातुर्मास) करने का विनम्र निवेदन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीफल भेंट कर गुरुदेव का मंगलमय आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि यदि पूज्य गुरुदेव का चातुर्मास भोपाल में होता है तो यह संपूर्ण नगर के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य का विषय होगा। उनके साथ भोपाल जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल में पंचायत अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी, समाजसेवी सुनील जैन 501 सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने गुरुदेव के साथ पैदल विहार भी किया।
विद्यासागर महाराज की स्मृतियां होंगी पुनः सजीव
जानकारी के अनुसार आचार्य श्री समयसागर महाराज का वर्षायोग उस भव्य जिनालय में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसका निर्माण आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से पूर्णता की ओर है। यह मंदिर नर्मदापुरम (पूर्व नाम हबीबगंज) स्टेशन के समीप स्थित है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में भी आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने इसी स्थान पर चातुर्मास कर धर्म प्रभावना की थी। ऐसे में भोपालवासियों के लिए यह अवसर भावनाओं से जुड़ा हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि आचार्य समयसागर महाराज के संभावित आगमन से उन्हें पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज के चातुर्मास की पावन स्मृतियां पुनः सजीव होती प्रतीत हो रही हैं। प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
12 जुलाई को इटारसी में होगा भव्य मंगल प्रवेश
आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज संघ का रविवार, 12 जुलाई 2026 को दोपहर में इटारसी नगर में मंगल आगमन होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर आर्यिका 105 श्री भावनामति माताजी संसंघ गुरुदेव की अगवानी करेगी। नगर के श्रद्धालु भी भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
समाज के लोगों के अनुसार अपने आराध्य गुरुवर के स्वागत को लेकर पूरे क्षेत्र में अपार श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का वातावरण है तथा मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
रिपोर्ट : अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
मो. 9929747312
Bhopal Awaits Acharya Samaysagar Maharaj’s Chaturmas as MP Alok Sharma Seeks His Blessings and Invites Him to the City
MP offers Shriphal at Sukhtawa; Grand Sangh arrival in Itarsi scheduled for July 12
Bhopal:
The possibility of Acharya Shri 108 Samaysagar Maharaj observing the upcoming Chaturmas (monsoon retreat) in Bhopal has generated immense enthusiasm among devotees. In a significant gesture, Bhopal Member of Parliament Alok Sharma visited Sukhtawa to seek the revered Acharya’s blessings and formally invited him, on behalf of the people of Bhopal, to spend the sacred Chaturmas in the city.
During the visit, MP Alok Sharma offered Shriphal (coconut) at the holy feet of Acharya Samaysagar Maharaj and prayed for his gracious acceptance of the invitation. He received the Acharya’s blessings and expressed hope that Bhopal would be fortunate enough to host the revered Jain saint during the holy season.
The delegation also included Bhopal Jain Samaj Panchayat President Pankaj Jain Supari, social worker Sunil Jain 501, and several prominent members of the Jain community.
Memories of Acharya Vidyasagar Maharaj Rekindled
According to sources, Acharya Samaysagar Maharaj’s Chaturmas is likely to be held at the magnificent Jain temple near the railway station in Narmadapuram (formerly known as Habibganj), which is nearing completion under the inspiration and blessings of Acharya Shri 108 Vidyasagar Maharaj.
Notably, Acharya Vidyasagar Maharaj had also observed his Chaturmas at the same location in 2016. Devotees in Bhopal believe that the possible arrival of Acharya Samaysagar Maharaj will revive those cherished spiritual memories. Preparations are reportedly underway at both the community and administrative levels to welcome the revered saint.
Grand Arrival of the Sangh in Itarsi on July 12
Acharya Shri 108 Samaysagar Maharaj and his Sangh are scheduled to make a grand ceremonial arrival in Itarsi on Sunday, July 12, 2026, during the afternoon.
The welcoming ceremony will be led by Aryika 105 Shri Bhavanamati Mataji along with her Sangh, while thousands of devotees are expected to participate in the grand reception.
Community members have expressed overwhelming excitement, stating that elaborate preparations are being made to ensure a historic and devotional welcome for their revered Guru.
Report: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi

