आस्था के साथ हुई गुरु अर्चना*

धर्म

आस्था के साथ हुई गुरु अर्चना*
जयपुर|

संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज का 50 वां आचार्य पदारोहण वर्ष गुरु वंदना वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है| गुरु वंदना महोत्सव वर्ष के अंतर्गत दिनांक 17 दिसंबर 2021 को खानिया स्थित चूलगिरी जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ मंडल विधान एवं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की महापूजा का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का निर्देशन मनीष चौधरी ने किया तथा इसके पुण्यार्जक श्रीमती शकुंतला देवी, अखिलेश- मीनाक्षी, अरुणेश- नीतू, सक्षम, आरुषि, एकांश, निमित्त गंगवाल कीर्ति नगर जयपुर रहे | इस कार्यक्रम में दिपेश छाबड़ा, राहुल जैन बन्नी, गौरव छाबड़ा, प्रदीप सौगानी, नितिन पाटनी, चुलगिरी यात्रा संघ के सदस्यगण सहित सैकड़ों श्रद्धालु गण उपस्थित रहे| श्रद्धालु गणों ने पूरी आस्था मनोयोग के साथ भगवान व आचार्य श्री की की बड़ी भक्ति भाव से पूजा अर्चना की|
विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के संसघ के सानिध्य में फरवरी 2022 में विश्व का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित कुंडलपुर बड़े बाबा मंदिर में होने जा रहा है| यह विश्व का सबसे अनूठा कार्यक्रम होगा जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण सम्मिलित होंगे | कुंडलपुर विश्व का सबसे बड़ा, ऊंचा नागर शैली का मंदिर बनने जा रहा है जहां पांचवी छठी शताब्दी की एक ही पत्थर से तराशी गई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ प्राचीनतम पद्मासन प्रतिमा विराजित है | कुंडलपुर वर्तमान शासन नायक एवं जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के समोशरण के अंतिम अनुश्रुत केवली श्रीधर स्वामी की मोक्षस्थली है| विध्याचंल पहाड़ियों के बीच कुण्डलाकार में स्थित इस पावन भूमि में 63 भव्य जिनालय है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *