समता भाव ही स्थायी शांति का मार्ग, धर्म सिखाता है परिस्थितियों को धैर्य और आत्मबल से जीना : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज Equanimity Is Not Brought from Outside, It Is Lived Every Day; Peace Depends on Our Thinking: Muni Shri Praman Sagar Maharaj
गिरीडीह (मधुबन)।
“समता भाव लाया नहीं जाता, जिया जाता है। शांति का आधार हमारी सोच है। धर्म हमें परिस्थितियों से भागना नहीं, बल्कि उन्हें समता, धैर्य और आत्मबल के साथ जीना सिखाता है।” यह प्रेरक संदेश पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने अपने प्रवचन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दिया।
उन्होंने कहा कि मन में वास्तविक शांति तभी स्थापित होती है, जब जीवन में समताभाव विकसित होता है। समताभाव कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे बाहर से प्राप्त किया जाए, बल्कि यह आत्मचिंतन, साधना और निरंतर अभ्यास से जीवन का स्वभाव बनता है। मनुष्य का संपूर्ण जीवन उसकी सोच पर आधारित होता है। जैसी दृष्टि और जैसी सोच होगी, वैसा ही अनुभव और वैसा ही जीवन निर्मित होगा।
मुनि श्री ने कहा कि यदि विचार सकारात्मक और संतुलित हों तो विपरीत परिस्थितियाँ भी मनुष्य की शांति और आनंद को प्रभावित नहीं कर पातीं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि आप सभी सुविधाभोगी जीवन से आते हैं, लेकिन आज साधारण चटाई पर बिना किसी विशेष सुविधा के बैठे हैं, फिर भी आपके चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है। इसका कारण बाहरी साधन नहीं, बल्कि भीतर की सकारात्मक मानसिक अवस्था है। वास्तविक सुख और शांति बाहरी संसाधनों में नहीं, बल्कि मन की समता और संतुलित दृष्टि में निहित है।
उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियाँ सदैव अनुकूल नहीं रहतीं, लेकिन सही सोच हर परिस्थिति को सहज और प्रसन्नतापूर्वक जीने की शक्ति देती है। समता का अभ्यास मनुष्य को तनाव, अशांति और असंतोष से मुक्त कर आत्मिक आनंद की ओर ले जाता है।
प्रवचन के दौरान मुनि श्री ने कहा कि बीमारी या जीवन की कठिनाइयों को लेकर निरंतर शिकायत करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। घबराने, चिंता करने या शिकायत करने से न तो बीमारी समाप्त होती है और न ही मन को शांति मिलती है। जब कोई विपरीत परिस्थिति या रोग सामने आए तो उसे कर्मोदय का परिणाम मानकर धैर्य और समताभाव के साथ स्वीकार करना चाहिए। स्वीकार का भाव मन को स्थिर करता है, जबकि शिकायत केवल मानसिक अशांति बढ़ाती है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि जीवन में यह सोच विकसित करें—”यह भी जीवन की एक परिस्थिति है, जो समय के साथ चली जाएगी।” यदि हम समता भाव से उसे स्वीकार करेंगे तो कष्ट का अनुभव भी कम होगा और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। धर्म हमें परिस्थितियों से भागने की नहीं, बल्कि उन्हें धैर्य, समता और आत्मबल के साथ जीने की प्रेरणा देता है।
मुनि श्री ने कहा कि जब मनुष्य शिकायत छोड़कर स्वीकार का मार्ग अपनाता है और अपनी सोच को सकारात्मक बनाता है, तब विपरीत परिस्थितियाँ भी आत्मविकास का माध्यम बन जाती हैं। समता, स्वीकार और सकारात्मक चिंतन ही स्थायी शांति तथा सच्चे आनंद का वास्तविक आधार हैं।
गुणायतन मध्यभारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ ने बताया कि मुनि श्री ने श्रद्धालुओं को जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में समता भाव बनाए रखने, कर्म सिद्धांत पर अटूट विश्वास रखने तथा धर्म के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी9929747312
Equanimity Is Not Brought from Outside, It Is Lived Every Day; Peace Depends on Our Thinking: Muni Shri Praman Sagar Maharaj
Giridih (Madhuban).
“Equanimity is not something that can be brought from outside; it is something to be lived. Peace is rooted in our thinking. Religion does not teach us to escape situations but to face and live them with equanimity, patience, and inner strength.” These inspiring words were shared by Muni Shri Praman Sagar Maharaj while addressing devotees during his discourse.
He said that true peace can be established in the mind only when a person develops equanimity (Samata Bhava) within. Equanimity is not an external possession but a quality that must be assimilated into life and practiced continuously. A person’s entire life is shaped by his thoughts. The way we perceive and think determines our experiences and ultimately shapes our destiny.
Muni Shri explained that when thoughts are positive and balanced, even adverse circumstances cannot disturb inner peace and happiness. Pointing towards the devotees present, he remarked that although many are accustomed to a life of comfort, they were sitting on simple mats without special facilities, yet their faces reflected joy and contentment. This, he said, proves that happiness does not come from external comforts but from one’s inner mental state and positive outlook. The true source of peace and happiness lies in equanimity and balanced thinking rather than material resources.
He further stated that life does not always offer favorable circumstances, but with the right mindset every situation can be faced with ease and cheerfulness. Practicing equanimity helps individuals overcome stress, unrest, and dissatisfaction, leading them toward genuine inner bliss.
Speaking about life’s challenges and illnesses, Muni Shri said that constant complaints never solve problems. Worrying, panicking, or complaining about sickness neither cures the illness nor brings peace of mind. When difficulties or diseases arise, they should be accepted as the result of one’s karmic fruition and faced with patience and equanimity. Acceptance stabilizes the mind, whereas resistance and complaints only increase mental disturbance.
He encouraged devotees to cultivate the thought: “This too is a phase of life, and it will pass with time.” When situations are accepted with equanimity, suffering is reduced and positive energy remains intact. Religion teaches us not to run away from circumstances but to live through them with patience, balance, and spiritual strength.
Muni Shri emphasized that when a person abandons complaints, embraces acceptance, and nurtures positive thinking, even adverse situations become opportunities for self-development. Equanimity, acceptance, and positive contemplation are the foundations of lasting peace and true happiness.
According to Avinash Jain ‘Vidyavani,’ National Spokesperson of Gunayatan Madhya Bharat, Muni Shri urged devotees to maintain equanimity in every situation, have unwavering faith in the doctrine of karma, and walk firmly on the path of धर्म (Dharma).
Compiled by: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi.9929747312

