आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में होने जा रही है भव्य जैनेश्वरी दीक्षा 13 फरवरी को

धर्म

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में होने जा रही है भव्य जैनेश्वरी दीक्षा 13 फरवरी को
किशनगढ़
मार्बल नगरी वह धर्म परायण नगरी किशनगढ़ की पावन धरा पर भव्य मोक्ष मार्ग आरोहण समारोह(भव्य जैनेश्वरी दीक्षा) 13 फरवरी 2023 को संपन्न होने जा रही है।

यह पावन दीक्षा पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के कर कमलों द्वारा दीक्षार्थी श्री आदेश्वर पचोरी निवासी धरियावद को प्रदान की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

आयोजन के क्रम में 11 फरवरी को दीक्षार्थी की भव्य बिनोली एवं भव्य गोद भराई यह बिनौली जुलूस द्वारा श्री मुनीसुव्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर आरके कम्युनिटी सेंटर पहुंचेगी जहां दीक्षार्थी की भव्य छौल भराई होगी। 12 फरवरी 2023 को दोपहर की बेला में वृहद प्रत्याख्यान, गणधर बलय विधान, आचार्य श्री का पूजन, आचार्य श्री का आशीर्वचन आरके कम्युनिटी सेंटर पर होगा। वहीं रात्रि कालीन बेला में विशाल भजन संध्या सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार अजीत पांड्या एंड पार्टी कुचामन सिटी द्वारा सूरज देवी पाटनी सभागृह में होगी।

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

13 फरवरी 2023 को वह क्षण होंगे जब श्रावक श्री आदेश्वर पचौरी धरियावद निवासी श्रावक से श्रमण मुनि दीक्षा आचार्य श्री के कर कमलों से लेंगे।

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

यह पावन दीक्षा आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के द्वारा प्रातः 10:00 बजे श्री सुरज जी देवी पाटनी सभागृह किशनगढ़ क्रिस्टल पार्क के सामने संपन्न होगी। श्री मुनीसुव्रत नाथ दिगंबर जैन पंचायत मदनगंज किशनगढ़ व सकल दिगंबर जैन समाज मदनगंज किशनगढ़ की और से अध्यक्ष विनोद पाटनी, सुभाष बड़जात्या महामंत्री ने सभी से सपरिवार पधारने की वहीं ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनने एवं धर्म लाभ लेने की अपील की है।

प्रचार मंत्री गौरव पाटनी, राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी

अभिषेक जैन लुहाड़िया
रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *