श्री आदिनाथ ट्रस्ट के चुनाव में श्री जैन अध्यक्ष एवं श्री बांझल महामंत्री बने*

धर्म

*श्री आदिनाथ ट्रस्ट के चुनाव में श्री जैन अध्यक्ष एवं श्री बांझल महामंत्री बने*
इंदौर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट (आदिनाथ जिनालय) छत्रपति नगर के संपन्न चुनाव में सर्वानुमति से श्री भूपेंद्र जैन देवरी वाले अध्यक्ष एवं श्री विपुल बांझल महामंत्री मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारी एवं कार्यकारणी के सदस्यों का मनोनयन अध्यक्ष द्वारा शीघ्र किया जाएगा।

 

 

 

दोनों पदाधिकारी के मनोनयन से समाज में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक श्री प्रकाश चंद जैन, डॉ जैनेंद्र जैन, माणिकचंद नायक, पं श्री रमेशचन्द्र बांझल, कमल जैन चैलेंजर, रमेश चंद एम पी ई वी, जिनेश जैन, निलेश जैन आदि उपस्थित
थे। दोनों पदाधिकारियों को दि जैन समाज सामाजिक संसद के महामंत्री श्री सुशील पांड्या, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष श्री संजय कासलीवाल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी श्री राजेश जैन दद्दू परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल राजीव जैन बंटी,शरद रावत सुदीप जैन नवनीत जैन राजेन्द्र नायक ने बधाई दी
श्रीमान संपादक महोदय
कृपया चित्र सहित विज्ञप्ति
प्रकाशित कर अनुगहित करें। धन्यवाद
राजेश जैन दद्दू मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *