क्षु. गणेश प्रसाद जी वर्णी,की जन्मस्थली पर बाल संस्कार केंद्र की स्थापना

धर्म

क्षु. गणेश प्रसाद जी वर्णी,की जन्मस्थली पर बाल संस्कार केंद्र की स्थापना
क्षु. सहजानंद जी वर्णी की जन्मस्थली पर भी बनेगा स्मारक
जन्मस्थली पर आना हमारा सौभाग्य- ब्र. विनीता दीदी डिप्टी कलेक्टर

सागर/-

वर्णी विकास सभा सागर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर वर्णी जन्मभूमि स्मारक वर्णीपुरम हंसेरा में बाल संस्कार केंद्र की स्थापना हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.पी.सी जैन सागर, ब्र. विनीता दीदी डिप्टी कलेक्टर निवाड़ी, अपूर्वा सिंघई (चयनित सिविल जज छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि अरविंद जैन नागरिक आपूर्ति निगम,निशिकांत सिंघई जनपद पंचायत बटियागढ़,छत्रपाल सिंह सरपंच हंसेरा,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुरेंद्र कुमार जैन भगवां ने की।

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर,दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा किया गया। स्वागत भाषण मुख्य संयोजक चंद्रेश शास्त्री भोपाल ने दिया मंचासीन अतिथियों का सम्मान शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मनीष विद्यार्थी एवं आभार महामंत्री कैलाश जैन टीला ने माना। प्राचार्य पी.सी. जैन ने कहा जिन्होंने देश भर में 100 से ज्यादा पाठशाला, महाविद्यालय, गुरुकुलों की स्थापना की उनकी जन्मस्थली पर पहली बार वर्णी बाल संस्कार केंद्र की स्थापना होना गौरव की बात है। ब्र.विनीता जैन डिप्टी कलेक्टर निवाड़ी ने कहा मेरा सौभाग्य है कि मैं इस कार्यक्रम मैंने उपस्थिति देकर, मुझे बच्चों की संस्कार पाठशाला शुभारंभ में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

 

 

चयनित सिविल जज अपूर्वा सिंघई ने कहा कि मेरे दादा जी ने वर्णी जी द्वारा स्थापित विद्यालय अध्ययन किया,और आज हमें उनकी जन्मस्थली पर बाल संस्कार केंद्र शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला

 

अंत में विकास सभा के महामंत्री कैलाश जैन टीला ने कहा की इस स्मारक के बाद टुमटुमा पृथ्वीपुर में गणेश प्रसाद जी वर्णी के शिष्य क्षु. सहजानंद जी वर्णी की जन्मस्थली पर भी स्मारक की स्थापना होगी,इन्होंने 500 से ज्यादा ग्रंथों की रचना की, और यह कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।

 

अंत में रंग पंचमी पर सभी को गुलाब लगाकर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से करोड़ी लाल जैन बण्डा,विनोद जैन सौरई, डी.के सराफ मड़ावरा,अजित जलज टीकमगढ़, विनोद जैन शास्त्री सौरई, बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिका रुक्मणी उपस्थित रहें।

मनीष जैन विद्यार्थी  से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *