चार महीने प्रवचन, तप और धर्म आराधना होगी, संतों के स्वागत की तैयारियां तेज

धर्म

चार महीने प्रवचन, तप और धर्म आराधना होगी, संतों के स्वागत की तैयारियां तेज
कोटा

आषाढ़ माह शुरू होते ही शहर में चातुर्मास की तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 जुलाई (आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी) से जैन संतों का वर्षायोग शुरू होगा। इसके लिए विभिन्न जैन समाजों, मंदिर समितियों और धार्मिक संस्थाओं की बैठकें लगातार चल रही हैं। संतों को चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट करने का सिलसिला भी जारी है। अलग-अलग स्थानों से संतों का मंगल विहार और मंगल प्रवेश शुरू हो चुका है, जबकि कई संतों के चातुर्मास स्थलों की अंतिम घोषणा अभी होना बाकी है।

 

श्री दिगंबर जैन चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी के अध्यक्ष हुकुम काका ने बताया कि निर्यापक मुनि पुंगव सुधासागर महाराज को चांदखेड़ी और निर्यापक मुनि योगसागर महाराज को दादाबाड़ी नसियांजी में चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया गया है।

 

सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष प्रकाश जैन बज ने बताया कि वर्तमान में मुनि विवर्धन सागर ससंघ, आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ और आर्यिका विशेषमति माताजी ससंघ कोटा में विराजमान हैं। समाज की ओर से सभी संत-साध्वियों को वर्षायोग के लिए निवेदन किया गया है। पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से कोटा जैन संतों और साध्वियों के चातुर्मास का प्रमुख केंद्र रहा है। इस वर्ष भी शहर के विभिन्न मंदिरों, स्थानकों और उपाश्रयों में चार माह तक प्रवचन, स्वाध्याय, तप, पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। समाजजन इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे है

 

5 दशक से हो रहे संतों के चातुर्मास

कोटा में पिछले पांच दशकों से अधिक समय से जैन संतों और साध्वियों के चातुर्मास होते रहे हैं। यहां आचार्य श्री शिवसागर महाराज, श्रुतसागर महाराज, चंद्रसागर महाराज,वैराग्यनंदी महाराज,कनकनंदी महाराज, योगेंद्रसागर महाराज, सुधर्मसागर महाराज, प्रज्ञासागर महाराज,सुधासागर महाराज,चिन्मयसागर महाराज,
तरुणसागर महाराज, तथा आर्यिका 105पूर्णमति माताजी स्वस्तिभूषण माताजी ,विभाश्री माताजी, विशुद्धमति माताजीऔर संगममति माताजी सहित अनेक संत-साध्वियों के चातुर्मास हो चुके हैं

मुनिश्री 108विवर्धन सागर महाराज ससंघ वर्तमान ने आरकेपुरम में विराजमान है। वर्षायोग के प्रयास जारी।आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी काइस वर्ष केशवरायपाटन में चातुर्मास होगा विशेषमति माताजी ससंघ वर्तमान में कोटा में विराजमान है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *