पूज्य मुनि श्री शुद्धसागर महाराज संघ का हुआ अतिशय क्षेत्र घाटोली मे मंगल प्रवेश

धर्म

पूज्य मुनि श्री शुद्धसागर महाराज संघ का हुआ अतिशय क्षेत्र घाटोली मे मंगल प्रवेश
घाटोली
पूज्य आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री शुद्धसागर महाराज संघ का अतिशय क्षत्र घाटोली मे मंगल आगमन हुआ। जानकारी देते हुए कल्याणमल जैन ने बताया की प्रात 7बजे पूज्य मुनि संघ का भव्य मंगल आगमन हुआ। पूज्य मुनि श्री जिनालय के दर्शन कर् अभिभूत हुए, उन्होने मूलनायक भगवान आदिनाथ प्रभु की प्रतिमा को प्राचीन व अतिशयकारी बताया। इसी क्रम मे पूज्य मुनि संघ सानिध्य मे जिनाभिषेक शांतिधारा की गयी जिसमे प्रथम अभिषेक व शांतिधारा का पुण्य लाभ पदम कुमार, पारस कुमार साँवला एवम द्वितीय लाभ सोभागमल,महावीर कुमार सेठिया को मिला।अत्यंत भक्ति भाव के साथ शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमे चेचट, मोरक, रावतभाटा के भक्त मोजूद रहे।
इस अवसर पर विशेष सक्रियता के साथ कल्याणमल जैन, पारस सावला, बाबूलाल दुगेरिया, जम्बू बागडिया, महावीर सावला,सोभागमल सेठिया, जम्बू सेठिया, उत्तम सावला, अनिल जैन,आशीष जैन, नितेश सावला, मनोज सांवला अदि सलग्न रहे।
मुनि संघ का यह कार्यक्रम
जानकारी देते हुए श्री कल्याणमल जैन ने बताया की पूज्य मुनि संघ रामगंजमंडी की और अपने कदम बढ़ा रहा है। बुधवार को संध्याकाल मे घाटोली से विहार होगा व रात्रि विश्राम देवली ग्राम मे होगा। गुरुवार की मंगल आहारचर्या चेचट ग्राम मे होगी
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *