हमको हमारी लापरवाही ने मारा है, सुकून खुद से मिला है” — अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी ने बताए स्वस्थ और सुखी जीवन के 26 प्राकृतिक सूत्र

धर्म

“हमको हमारी लापरवाही ने मारा है, सुकून खुद से मिला है” — अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी ने बताए स्वस्थ और सुखी जीवन के 26 प्राकृतिक सूत्र

: सोनकच्छ में प्रवचन के दौरान आचार्य श्री ने कहा— प्रकृति की सर्वौषधियाँ अपनाइए, दवा नहीं, दिनचर्या बदलिए; 9 जुलाई को पुष्पगिरी में होगा भव्य मंगल प्रवेश।

सोनकच्छ (देवास)।

अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज ने सोनकच्छ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं को स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन का संदेश देते हुए कहा, “मेरी बात पर यकीन करना, हमको हमारी लापरवाही ने मारा है और जब भी सुकून मिला है, वह खुद से ही मिला है।”

 

 

आचार्य श्री ने कहा कि मनुष्य यदि अपनी दिनचर्या और जीवनशैली को प्रकृति के अनुरूप बना ले तो अनेक रोगों से बच सकता है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद जैसी चिकित्सा पद्धतियों की आवश्यकता कम करने का सर्वोत्तम उपाय है कि व्यक्ति प्राकृतिक जीवनशैली अपनाए और प्रकृति की निःशुल्क सर्वौषधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।
उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए 26 महत्वपूर्ण सूत्र बताए। इनमें समय पर सोना और जागना, प्रतिदिन भगवान का स्मरण, योग, प्राणायाम एवं ध्यान, नियमित पैदल चलना, उपवास, प्रातःकाल सूर्य की रोशनी लेना, नींबू युक्त जल का सेवन, भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना, विवेकपूर्ण आहार, वज्रासन, मौन, हँसना-हँसाना, ईमानदारी, मन की शांति, सकारात्मक सोच, नि:स्वार्थ प्रेम, परोपकार, भूखे को भोजन एवं प्यासे को पानी देना, परिवार के साथ समय बिताना, सच्ची मित्रता, अपने कर्तव्यों का उत्साहपूर्वक पालन तथा प्रत्येक नए दिन का आनंद लेना प्रमुख हैं।
आचार्य श्री ने कहा कि प्रकृति की महानता को समझना ही सबसे बड़ी औषधि है। ये सभी औषधियाँ बिना किसी दुष्प्रभाव के पूर्णतः निःशुल्क हैं। उन्होंने सभी से स्वस्थ, प्रसन्न और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि हमेशा मुस्कुराइए, स्वस्थ रहिए और दूसरों को भी खुशियाँ बाँटिए।
आगामी कार्यक्रम
प्रचार-प्रसार संयोजक रोमिल पाटणी, नरेंद्र अजमेरा एवं पीयूष कासलीवाल ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को “हर माह एक उपवास” मुहिम के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 9 जुलाई 2026 को अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज का पुष्पगिरी में भव्य मंगल प्रवेश होगा।
जानकारी: रोमिल पाटणी (सोनकच्छ), नरेंद्र अजमेरा, पीयूष कासलीवाल (औरंगाबाद)।
संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी9929747312

 

“Our Carelessness Has Harmed Us; Every Moment of Peace Has Come from Within” — Acharya Prasanna Sagar Ji Shares 26 Natural Keys to a Healthy and Happy Life
Sonkatch (Dewas), Madhya Pradesh: During a spiritual discourse at the Digambar Jain Temple in Sonkatch, Antarmana Acharya Shri 108 Prasanna Sagar Ji Maharaj inspired devotees with a powerful message on health, inner peace, and self-discipline.
Addressing the gathering, Acharya Shri said, “Believe me, it is our own carelessness that has harmed us, and whenever we have found true peace, it has come from within ourselves.”
He emphasized that the best way to reduce dependence on allopathic, homeopathic, and Ayurvedic medicines is to adopt a natural lifestyle. According to him, nature itself provides the finest remedies for a healthy and balanced life.
Acharya Shri presented 26 natural principles for physical, mental, and spiritual well-being. These include sleeping and waking up early, remembering God every morning, practicing yoga, pranayama, and meditation, walking regularly, observing fasts, receiving morning sunlight, drinking lemon water, chewing food properly, eating mindfully, practicing silence, laughing, maintaining honesty, cultivating inner peace, positive thinking, selfless love, helping others, feeding the hungry, spending quality time with family, valuing true friendship, performing one’s duties with enthusiasm, and enjoying every new day with gratitude.
He concluded by saying that understanding the greatness of nature is the greatest medicine. These remedies are completely natural, free of cost, and have no side effects. He urged everyone to remain healthy, cheerful, and positive while spreading happiness and kindness in society.
Upcoming Programs
According to publicity coordinators Romil Patni, Narendra Ajmera, and Piyush Kasliwal, a special program under the campaign “One Fast Every Month” will be held on July 7, 2026. Acharya Shri will also make a grand Mangal Pravesh (ceremonial entry) into Pushpagiri on July 9, 2026.
Information Source: Romil Patni (Sonkatch), Narendra Ajmera, Piyush Kasliwal (Aurangabad).
Compiled by: Abhishek Jain Luhadiya, Ramganjmandi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *