शत शत नमन 12 पुण्य तिथि
यह वो महान व्यक्तित्व है जो सदा नगर के लिए जिया जिनकी ईमानदारी सेवा निष्ठा युगों युगों तक याद की जाएगी जी हां यह है नगर के पूर्व विधायक श्री हरीश जी शर्मा जो सन 1980 से 90 के दशक तक एक कुशल राजनीतिक, सेवा भावी व्यक्तित्व व ओजस्वी वक्ता के रूप मे जाने गए आपने सेवा को ही अपना लक्ष्य माना इनकी आवाज जोशीले उदबोधन के लिए श्रीमति इंदिरा गांधी ने भी पूछ लिया कोन है यह हरीश शर्मा यह कटु सत्य है इनसे बेहतर और सेवा भावी विधायक नगर को आज तक नही मिला। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मिलता है जब उन्होंने रामगंजमंडी विधानसभा का दूसरा चुनाव लड़ा तब उनका एक्सीडेंट हो गया। बहुत मार्मिक सत्य है वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे और इधर चुनाव हुआ नगर की जनता ने उनकी सेवा औऱ कार्यप्रणाली से सरआंखों पर बिठाया और भारी मतों से जिताया। औऱ दुआओ से वह जिदगी की जंग भी जीत गए यह सब उस समय के सक्रिय जागरूक व्यक्तित्व हमे बताते है।
आज के इस पावन दिवस इस महान व्यक्तित्व को हम भाव भीना नमन करते है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
