उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से जैन समाज के राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता की शिष्टाचार भेंट

धर्म

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से जैन समाज के राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता की शिष्टाचार भेंट

जयपुर।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से जयपुर स्थित सचिवालय में उनके कार्यालय पर जैन समाज के राष्ट्रीय नेता एवं दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता ने शिष्टाचार भेंट की।

 

मुलाकात के दौरान विकेश मेहता ने उपमुख्यमंत्री को दिल्ली स्थित दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय आने का औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही जैन समाज की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजस्थान में आगामी चातुर्मास, जैन संतों के प्रवास तथा समाज के विभिन्न प्रमुख आयोजनों की जानकारी भी साझा की।

 

मेहता ने उपमुख्यमंत्री को वागड़ क्षेत्र के दौरे का निमंत्रण देते हुए मेवाड़–वागड़ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक फीडबैक भी प्रदान किया।

 

उल्लेखनीय है कि दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बनने के बाद विकेश मेहता की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।

— सुरेशचंद नौगांव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *