खेराबाद हनुमान मंदिर में शॉर्ट सर्किट से लगी आगः पुजारी के कमरे का सामान और बाहर खड़ी बाइक जली, दमकल ने पाया काबू

राज्य

खेराबाद हनुमान मंदिर में शॉर्ट सर्किट से लगी आगः पुजारी के कमरे का सामान और बाहर खड़ी बाइक जली, दमकल ने पाया काबू

रामगंजमंडी

रामगंजमंडी के खेराबाद बस स्टैंड स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग पुजारी के कमरे में लगी, जिससे घरेलू सामान और पास खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

 

 

फायर प्रभारी हरिओम मेघवाल के निर्देश पर दमकल टीम ने तुरंत कार्रवाई की। आग से पुजारी के कमरे में रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा, कमरे के पास खड़ी एक बाइक का पिछला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया।

 

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते दमकल की कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

आग बुझाने की इस कार्रवाई में दमकल कर्मी जीवन नरवाल, जिनेन्द्र शर्मा, डीसीपीओ हरीश मेहर और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *