फूटा घड़ा और फूला व्यक्ति.. हमेशा खाली ही रहता है..! अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज।

धर्म

फूटा घड़ा और फूला व्यक्ति.. हमेशा खाली ही रहता है..! अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज।

बदनावर मध्य प्रदेश

अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज बोल रहे थे कि फूटे घड़े में कुछ भी भरना व्यर्थ है,, और अहंकार में फूले व्यक्ति को ज्ञान देना बेकार है। गुस्सा और जिद जीवन पर कहर ढाते हैं । इनसे बचो! एक दूसरे के साथ तालमेल बनाकर रखो। एक दूसरे को मान देना सीखो। और एक दूसरे पर अपने आप को समर्पित कर दो।

 

घर तो घर है। यह कारगिल का युद्ध नहीं है, जहां सुबह शाम तू-तू मैं-मैं के गोले दागे जा रहे हैं। आज पति पत्नी एक ही छत के नीचे रहते हैं, लेकिन प्रेम नहीं है, अपनापन नहीं है। एक दूसरे के प्रति विश्वास नहीं है, खींचातानी मची है फिर भी एक दूसरे से कह रहे हैं कहो ना प्यार है..

 

 

 

महिला हो या पुरुष। अपनी दो आदतों से दु:खी है। एक तो गुस्सा और दूसरी जिद है। पुरुष गुस्सा करना छोड़ दे और स्त्री जिद करना छोड़ दे, तो घर परिवार आज ही स्वर्ग सा हो जाए । और अभी इसी वक्त सुख शांति की बरसात हो जाए। बच्चे जिद करे तो बात समझ में आती है। बड़े लोग जिद करे तो बात समझ में नहीं आती है। नासमझ गुस्सा करे, बात समझ में आती है। समझदार गुस्सा करें तो बात समझ में नहीं आती है । लेकिन जिन्हें गुस्सा करना है वह तो कर ही लेते हैं, कोई भी बहाना ढूंढ लेंगे गुस्से का क्योंकि बिना बहाने के तो गुस्सा थोड़ा सा अच्छा नहीं लगता है। बहाना तो चाहिए। तो कुछ भी बहाना ढूंढ कर अपने मन की भड़ास निकाल लेते हैं।

जिन्दगी में आईना जब भी उठाया करो.. पहले देखो फिर दिखाया करो…!!!

 

 

आज यह अंतर्मना-अहिंसा-संस्कार पदयात्रा दिशा-बदनावर, तपोभूमि उज्जैन, मकसी पार्श्वनाथ,सोनकच्छ, पुष्पगिरी तीर्थ मध्यप्रदेश की ओर बढते गुरु चरण परम पूज्य गुरुदेव भारत गोरव विश्व के सर्वश्रेष्ठ तपस्वी उत्तम सिंह निष्क्रिडित व्रत्तकर्ता अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागरजी महाराज जी चतुर्विघ संघ का भव्य मंगल पद विहार दिनाँक 26 जून 2026, शुक्रवार, सुबह 5.15 बजे नाहर वेयर हाऊस,भैसोला चौपाटी, जिला-झाबुआँ मध्यप्रदेश से प्राची श्री होटल एण्ड रिजॉर्टस, बदनावर जिला झाबुआँ मध्यप्रदेश 17 किलोमीटर के लिए होगा।

 

 

प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *