अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला सम्मेलन के अन्तर्गत आज दि.14/10/23 को विभिन्न मन्दिरों में आयोजित हो रही मंगलकलश एवं बैनर प्रतियोगिता!
आगरा
दि.18/10/2023 अखिल भारतीय महिला सम्मेलन मुख्य कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा।
जानकारी अनुसार प्रथम सत्र के अन्तर्गत,देश.भर के विभिन्न राज्यो से पधारीं लगभग 1500 महिला प्रतिनिधिमंडलो व स्थानीय दिगम्बर जैन समाज की विभिन्न मन्डलों की महिलाओ का प्रात: 6.30 बजे से कचौडा बाजार, बेलनगंज दिगम्बर जैन मन्दिर से धूलीयागंज,घटिया होते हुए हरीपर्वत परिसर तक मुनीश्री सुधासागर महाराज सानिध्य में भव्य शोभायात्रा आयोजित होगी।
इस शोभा यात्रा में नगर संभाग का प्रथम आया मंगल कलश व बैनर चलेगा जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा। इस शोभा यात्रा में हर नगर की मार्च के आगे! हर नगर का मन्डल होगा अपने अपने परिवेश में अपने अपने प्रोप के साथ! आगरा की महिलाएं रहेंगी बसन्ती पीली पंचकल्याणक की साडीयों मे, अलग अलग मन्डल में रहेगी।

सम्मेलन का दूसरा सत्र मद्धायन 1.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व कुरीतीयो पर आगरा समेत विभिन्न अंचल द्वारा 5-5 मीनिट की लघू नाटिकाऐं, महिला वक्ता / सम्मान समारोह व पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज का मंगल सानिध्य प्राप्त होगा।


इसी के साथ समस्त भारत की दिगम्बर जैन महिलाओ के लिए सिंह गर्जना, स्नेह भोज उपरांत विदाई के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा

श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिती, आगरा!,श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिती, आगरा!,आगरा दिगम्बर जैन परिषद, आगरा! ने इस आयोजन में पधारने की अपील सभी से की है।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
