रामगंज मंडी के लाडले अभिनव शाह बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

राज्य

रामगंज मंडी के लाडले अभिनव शाह बने चार्टर्ड अकाउंटेंट
रामगंजमडी
चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित हुए जिसमें रामगंजमंडी नगर के अभिनव शाह चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास कर चार्टर्ड अकाउंटेंट चयनित हुए। रामगंजमंडी नगर के दीपक डिंपल शाह पुत्र ने इसका श्रेय प्रभु शांतिनाथ भगवान को देते हुए अपने दादा दादी महावीर शकुंतला शाह के साथ समस्त परिवार को दिया उन्होंने कहा कि उन्होंने मेरे जीवन में हमेशा ऊर्जा का संचार किया इस कारण यह सफलता मुझे प्राप्त हुई।

 

 

 

अभिनव की शिक्षा पर एक नजर

 


आपको बता दें अभिनव शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमी भी हैं व रामगंज मंडी में आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं और रामगंजमंडी को गौरवान्वित कर चुके हैं। अभिनव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मंगलम डीएवी से करने के बाद कॉलेज की शिक्षा झालावाड़ कॉलेज से स्नातक कर इंदौर जाकर नाहटा कोचिंग के द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट की शिक्षा ली। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई परिवार जन भावुक हो उठे। और घर में मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। जैसे ही यह सूचना रामगंजमंडी नगर में व शुभचिंतकों को मिली परिवार जनों पास फोनों की घंटियां सुनाई देने लगी वह घर जाकर शुभकामनाएं देने वालों का तांता साल लग गया।

रामगंज मंडी से अभिषेक जैन लुहाडिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *