श्रुत पंचमी पर्व आयिका सिद्ध श्री माताजी के सानिध्य में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट –

धर्म

*श्रुत पंचमी पर्व आयिका सिद्ध श्री माताजी के सानिध्य में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट ——-

नौगांव

– 19 जून 2026 परम पूज्य आचार्य गुरुवर विभव सागर जी महाराज की शिष्या सिद्ध श्री माताजी के सानिध्य में आज प्रातः वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ, नेमिनाथ की शांति धारा माता जी के मुखारविंद से हुई शांति धारा के पश्चात श्रुरत पंचमी के उपलक्ष में मंदिर श्रुति श्रुति स्कंध यंत्र एवं हस्तलिखित जिनवाणी की विशाल शोभायात्रा के साथ वर्षा की रिमझिम बोछार के साथ यंत्रों के साथ विशाल शोभा यात्रा पंडाल पहुंची जहां पर श्रुरत स्कंद यंत्र का अभिषेक पंचोरी संदीप कुमार को प्राप्त हुआ एवं अष्टद्रव्यो के थाल सजाकर बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर सुर लहरों के साथ गरबा नृत्य करते हुए भगवान आदिनाथ की पूजन एवं जिनवाणी पूजन के अर्ध चढ़ाए गए माताजी ने इस अवसर पर बताया कि यहां के बालक बालिकाओं द्वारा दो माह से जिनवाणी संरक्षण का कार्य किया है उन सभी को हमारा बहुत-बहुत आशीर्वाद है एवं उनसे बच्चों का श्री समाज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर ग्राम कालिंजरा समाज की ओर से चातुर्मास हेतु श्रीफल चढ़ाया गया माताजी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए 2026 का चातुर्मास कलिंजरा नगर में करने की घोषणा की इस अवसर पर माताजी ने श्रुरत पंचमी की, महिमा बताते हुए कहा कि 🙏शास्त्रों के संरक्षण का संकल्प

श्रुत पंचमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक संकल्प का दिन है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम अपने प्राचीन ग्रंथों, लिपियों और ज्ञान-भंडार को सुरक्षित रखें, उनका अध्ययन करें और आने वाली पीढ़ियों तक इस दिव्य ज्ञान को पहुँचाएं।

 

 

संक्षेप में कहें तो: श्रुत पंचमी ज्ञान की आराधना का महापर्व है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाने और अपनी समृद्ध ज्ञान-परंपरा का सम्मान करने का संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी सुभाष चंद्र नानावटी द्वारा किया गया आभार जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली द्वारा किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *