अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ पर 17 से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन*

राज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ पर 17 से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन*

रामगंजमंडी।

गायत्री परिवार एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 17 जून से 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ, रामगंजमंडी में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

शिविर में राष्ट्रीय योग शिक्षिका ऋषिता जी जैन द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण अभ्यास करवाए जाएंगे। शिविर का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाना तथा स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में जन-जागरण करना है।

गायत्री परिवार के आशीष पोरवाल ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर पिछले लगभग 15 वर्षों से योगाचार्य पंकज काला द्वारा प्रतिदिन नियमित योग साधना एवं योगाभ्यास कराया जा रहा है। विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें अनुभवी एवं विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों को आमंत्रित कर आमजन को योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्षों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

आयोजकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर में ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार होता है तथा सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन का विकास होता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों से परिवार सहित शिविर में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

गायत्री परिवार एवं आरोग्य भारती ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, संस्कारित और जागरूक समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Collage: woman with red petals on left, decorative diya on right, Hindi text about astrology and a phone number for advice.

“योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन जीने की कला है। आइए, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपनाकर स्वयं स्वस्थ बनें और निरोग, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *