हमदर्द  हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित एवं तहसील की शीर्ष प्रतिभाओं का सम्मान

राज्य

हमदर्द  हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित एवं तहसील की शीर्ष प्रतिभाओं का सम्मान

रामगंजमंडी |

14 जून 2026, हमदर्द हेल्पिंग हैण्ड वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसी कार्यक्रम में निःशुल्क छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया इस प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा 10वी में प्रथम स्थान रितिका खुराना निवासी कोटा ने, द्वितीय स्थान इरम अंसारी निवासी भवानीमंडी ने, एवम् तृतीय स्थान गुलशन प्रजापत निवासी रामगंजमंडी ने प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः 11,000 रू, 5100 रू, 3100 रू की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई |

रितिका खुराना परीक्षा में 10वी वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11000रु विजेता

कक्षा 12वी में मुज़म्मिल अली निवासी खैराबाद ने प्रथम, नाबिला खान निवासी झालवाड़ ने द्वितीय एवम् चंदा कुमारी निवासी मंडली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इन्हें भी क्रमशः 11,000 रू, 5100 रू, 3100 रू की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई |

मुज़म्मिल अली परीक्षा में 12वी वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11000रु विजेता

प्रतिभा सम्मान समारोह में तहसील के शीर्ष 60 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने 2026 बोर्ड में कक्षा 10वी एवम् 12वी में अच्छे अंक प्राप्त किये है |

सभी विजेता प्रतिभागी एवम अतिथि

 

इसके अतिरिक्त 10 विशेष प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिनमे फिटनेस आइकॉन इरशाद अली (इशु अंसारी ), फिजियोथेरेपिस्ट सोहेल मंसूरी, रहमानिया पब्लिक स्कूल संचालक फतेहान खान, CA अनस जुबिन, CA रुखसार ज़बीं एवम् हमदर्द सोसाइटी की होनहार प्रतिभाओं नाज़रीन, मेह्ज़बीन, अर्शी बी, मुहम्मद सोहेल को सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम में शहर क़ाज़ी वसीम अखतर सा., एडवोकेट अकील अहमद साहब, एडवोकेट मारुफ़ अली, सैय्यद सरफराज़ हाशमी, मशहूर कवि एवम् शायर शाकिर अली “शाकिर”, इंजी. शाहनवाज़, Ph.D. स्कॉलर अफज़ल अली, सैय्यद शमसुल हुसैन, इंजी. मसूद अहमद, डॉ. मज़हर भाटी साहब सदर अंजुमन कमेटी रावतभाटा , हनीफ मंसूरी नायब सदर, मोहम्मद हुसैन दादा, शायर हनीफ खान, हाजी मुमताज अली सा., सरताज़ कुरैशी, एडवोकेट अंसार इन्दोरी,

एडवोकेट अ. रहीम खान, अता उर रहमान सा., सोशल वर्कर निदा शेख, एजुकेशन वर्कर एवम् सोशल मीडिया आइकॉन साहिबा शेख, अध्यापक तौसिफ खान एवम् सलीम खान अबू ताल्हा गोरी सहित शिक्षा जगत से जुड़े 30 से अधिक मेहमानों ने शिरकत की |

Collage: woman with red petals on left, decorative diya on right, Hindi text about astrology and a phone number for advice.

सोसाइटी उपाध्यक्ष कलामुद्दीन ने बताया की पिछले 2 माह से निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा एवम् सम्मान समरोह की तैयारी की जा रही थी कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर क़ाज़ी वसीम अखतर सा. द्वारा की गयी, हमदर्द हेल्पिंग हैण्ड ने निकट भविष्य में सोसाइटी की और से शिक्षा जगत में लाइब्रेरी एवम् स्टडी हॉल के प्रयास की सम्भावना पेश की जिसमे कम दरों में बेहतर माहौल होगा |

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

इस दौरान डॉ. मजहर भाटी ने सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्ट तालीम की प्रशंसा की और अन्य कार्यो को लेकर सोसाइटी का उत्साह बढाया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *