मथुरा चौरासी सिद्धक्षेत्र में होगा भव्य भक्तामर द्वीप महाअर्चना विधान एवं वर्षायोग घोषणा समारोह 21 जून को* *गणिनी आर्यिका आर्ष मति माताजी ससंघ सानिध्य

धर्म

*मथुरा चौरासी सिद्धक्षेत्र में होगा भव्य भक्तामर द्वीप महाअर्चना विधान एवं वर्षायोग घोषणा समारोह 21 जून को**गणिनी आर्यिका आर्ष मति माताजी ससंघ सानिध्य*

मथुरा।

जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज की अंतिम दीक्षित एवं सुयोग्य शिष्या, भक्तामर रत्न साधिका वंदनीय गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ का पावन सानिध्य उत्तर प्रदेश स्थित अंतिम केवली भगवान जम्बू स्वामी की निर्वाण स्थली श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र मथुरा चौरासी में प्राप्त होने जा रहा है।

 

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार के तत्वावधान में भव्य श्री 1008 भक्तामर द्वीप महाअर्चना विधान तथा मंगल चातुर्मास (वर्षायोग) घोषणा समारोह का आयोजन किया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं पाद प्रक्षालन होगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे श्री 1008 भक्तामर द्वीप अर्चना विधान संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 3 बजे देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे श्रद्धालु एवं समाजबंधु वर्षायोग हेतु श्रीफल भेंट करेंगे, जबकि सायं 4 बजे वर्षायोग की मंगल घोषणा की जाएगी।

 

आयोजकों ने समस्त धर्मानुरागी श्रद्धालुओं एवं समाज बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने तथा वर्षायोग हेतु श्रीफल भेंट कर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया है।

संजय जैन बड़जात्या कामवन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *