खजुराहो में प्रवासरत अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ को जयपुरचातुर्मास के लिए किया श्रीफल भेंट
खजुराहो- 26 मई –
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के सुयोग्य शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ को जयपुर में चातुर्मास हेतु सकल दिगंबर जैन समाज जयपुर के 51 सदस्यीय दल ने खजुराहो में रविवार को सामूहिक श्री फल भेट कर निवेदन किया। इस मौके पर पूरा पाण्डाल आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
इससे पूर्व दल के सदस्यों ने खजुराहो के स्वर्णोदय दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में प्रातः मंदिर दर्शन के बाद अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन किया। दल में राजस्थान जैन सभा जयपुर के मंत्री विनोद जैन कोटखावदा , राजस्थान जैन युवा महासभा

जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ,श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन समिति के अध्यक्ष सुशील पहाड़िया, मंत्री राजेन्द्र सेठी, दिगम्बर जैन महासमिति मानसरोवर सम्भाग के महामंत्री सोभाग मल जैन, वरुण पथ दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष एम पी जैन,मांग्यावास के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश जैन, मैत्री समूह के पदाधिकारी इन्द्र कुमार जैन, चूलगिरी मण्डल के विजय सोगानी,नरेन्द्र जैन, समाजश्रेष्ठी पदम चन्द बिलाला, आदिनाथ महिला जागृति समिति की मंत्री रश्मि सांगानेरिया ,एडवोकेट अभिषेक सांघी, शांति काला, राजेन्द्र जैन सहित दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन, श्री वीर सेवक मण्डल, श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ प्रबंध समिति, श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ, मानसरोवर सम्भाग के मंदिरों के पदाधिकारियों सहित अन्य



संस्थाओं के पदाधिकारी, कई मुनि भक्त एवं गणमान्य श्रेष्ठीजन शामिल थे ।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद कोटखावदा के मुताबिक यात्रा दल रविवार को सायंकाल आरती के बाद जयपुर के लिए वापस रवाना होकर सोमवार, 27 मई को प्रातः जयपुर लौटेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312
