नगर पालिका अध्यक्ष ने पीएम श्री हीराबाई पारीख एवं कन्या विद्यालय तथा पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

राज्य

नगर पालिका अध्यक्ष ने पीएम श्री हीराबाई पारीख एवं कन्या विद्यालय तथा पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

 

रामगंजमंडी।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला एवं उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया ने आज पीएम श्री हीराबाई पारीख कन्या विद्यालय एवं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामगंजमंडी पहुंचकर विद्यालय परिवार से मुलाकात की।

 

 

इस दौरान विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने नगर पालिका से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया। अध्यक्ष नरेंद्र काला एवं उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

 

उन्होंने कहा कि शहर के शिक्षण संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा विद्यालय परिवार की आवश्यकताओं के अनुरूप समस्याओं का निराकरण करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *