विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रामगंजमंडी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा केंद्र पर नियमित रूप से आने वाले भाई-बहनों तथा ब्रह्माकुमारी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त राजकीय प्राचार्य श्री बजरंग सिंह जी रहे। उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लगभग 50 से 60 पौधों का रोपण किया। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने प्रकृति की सुरक्षा, स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने की प्रतिज्ञा ली।Advertisement for Sudha Amrut mustard oil showing yellow background, mustard seeds, oil bottles and price/pack sizes; highlights 100% mustard oil and FSSAI mark.

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी दीदी ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन की सच्ची सहयोगी है। प्रकृति हमें जल, वायु, ऑक्सीजन तथा जीवन के लिए आवश्यक अनेक संसाधन प्रदान करती है। पेड़-पौधे पृथ्वी के फेफड़ों के समान हैं, इसलिए उनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल भी आवश्यक है।

 

 

दीदी ने सभी को राजयोग के माध्यम से प्रकृति को शुभ संकल्प, शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावना रखता है, तब प्रकृति भी मानव जीवन को सुरक्षित, स्वस्थ और सुखद बनाती है। प्रकृति की पवित्रता और संतुलन बनाए रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Banner promoting World Environment Day featuring a small tree held in cupped hands, with large green Hindi text 'विश्व पर्यावरण दिवस' and '5 जून' on the left, and a tray of snacks visible in the bottom right.

 

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेते हुए विश्व को हराभरा एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का संदेश दिया।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *