विश्व वंदनीय आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महाराज के बचपन की यादें शिशु सौन्दर्य!
एक दिन घर पर लगाये गये नन्हे बगीचे में एक खाट पर लेटे हुए मात्र साल भर के ‘पीलू’ को देखा, जो दिगम्बर अवस्था में पडा अपना अंगुठा चूस रहा है। कमर में चान्दी की करधनी बँधी शोभा बिखेर रही है। नन्हे शिशु की छवि देखते ही बनती थी।
❄ बलपना-
एक तीर्थ की वेदी पर पिता ने बादाम चढाए और माथा टेककर झुके।फिर नजर बचा कर जेब से दोनो बादाम निकाल कर रख दी वापिस वेदी पर। पीलू ‘त्यै’ बोलने में मस्त रहे।
❄ प्रयास की कथा-
घर आये तो देखा कि माँ दही मथने की तैयारी कर रही है। मक्खन उठा कर दे देती। मक्खन क्या है? दही का सार तत्व ही है ना? विद्याधर की दृष्टि कभी थोथे पर नहीं रही, सार चाहने वाला यह किशोर एक दिन सारे संसार को सार का दिग्दर्शन करायेगा, कौन जानता था?

❄ बाल खरीददार-
मल्लप्पा जी ने 5 क नोट दिया, पहुँचे पीलू सीधे दुकानदार के समक्ष – चॉकलेट खरीदने। दुकानदार ने चार आने की चॉकलेट दे दी।

❄ अध्ययन में बाल छात्र
विद्या प्रवेश कर गये विद्या मन्दिर की पहली कक्षा मे। मन लगा कर विद्यार्थियों जे बीच पढने लगे। देखते ही देखते पहली से दूसरी, दूसरी से तीसरी तथा तीसरी से चौथी कक्षा में पहुँच गये।

❄ खेल खेल में मुनि दर्शन-
तोता दौड्ते हुए वहाँ पहुँच गये। अपनी गिल्ली उठा कर भागनेवाले थे कि उनकी नजर गुफा के अन्दर चली गयी। वहा एक दिगम्बर साधु स्वाध्याय पूर्ण कर उठ ही रहे थे।
❄ बाल छात्र-
पाँच वर्ष के पीलू। पिताजी उसे ले कर शाला में नाम लिखवाने पहुँचे। आँखे फाडे-फाडे पीलू कमरे को देखता, तो कभी छात्र समूह को, कभी सामने कक्ष की दीवाल पर टँगे श्यामपट्ट को। तभी लिखने लगे प्रधान अध्यापक रजिस्टर पर नाम, बालक पीलू अब छात्र विद्याधर बन गये।

❄ बिच्छू ने डंक मारा-
घर के भीतर वाली देहलीज पर हाथ रख कर बैठा था पीलू, दूसरे हाथ का अंगूठा मुँह में था। अंगुठे में जाने कैसी मिठास थी के पीलू चाहे जब चूसता रहता था। उस दिन भी वह चूसने का आनन्द ले रहा था। सिर की झालर फरफरा रही थी। आँखें मोतियों की तरह चमक रही थीं। छोटे छोटे हाथ कभी मुँह की तरफ, कभी देहलीज की तरफ उठते-गिरते। तभी जोर से चीख पडे पीलू। चीख के बाद रोने क भी क्रम था। रोने में तडपन और तडपन में घबराहट भी थी। दौडा हुआ परिवार आया, देखा बिच्छू ने काटा है।
❄ अपनी वाणी से जिनवाणी-
माँ ने कहा- स्कूल की पढाई के साथ थोडी धार्मिक पढाई भी किया कर! देख सामने आले में जैन धर्म की पुस्तक रखी है, उसमे भक्तामर याद करके बता! प्रसन्न हो गये तोता। उठा कर ले आये जिनवाणी। कुछ दिन बाद बोले- माँ जी भक्तामर सुनोगी! मुझे कंठस्थ हो गया है। उन्होने कहा- सुना भला! इतना कहा नहीं कि सुनाने लगे तोता अपनी वाणी से जिनवाणी।
❄ सबसे बडा श्रोता-नन्हा श्रावक
मल्लप्पा जी ज शास्त्र बाँचने बैठते मन्दिर में, तो वृद्ध, प्रौढ, युवक श्रावकों के मध्य एक नन्हा श्रावक भी हुआ करता। नन्हा श्रावक सीधा मल्लप्पा जी के पास पहुँचता और कोई ना कोई प्रश्न जड देता।कभी तो मल्लप्पा जी उत्तर देते, कभी कह देते- पीलू बेटे घर चल कर बतलायेंगे।
❄ सब कुछ छोड कर प्रसन्न होने का आभास-
नहीं मालूम था उस क्षण मल्लप्पा जी को, नहीं ज्ञात था श्री जी को के हेंडल छोड कर साइकल चलाने वाले हाथ, एक दिन हँसते-हँसते यह घर-बार, सांसारिकता भी छोड देंगे।
❄ मुनि सेवा और मंत्र उच्चारण-
एक बार बोरगाँव से खबर उठी कि मुनि श्री नेमिसागर जी ने समाधी – मरण स्वीकार कर सल्लेखना व्रतसमाधि ले ली है। नेमिसागर जी को णमो मंत्र सुनान प्रारम्भ कर दिया विद्याधर ने।
❄ पानी में बाल भानु : ध्यान मुद्रा-
सदलगा में विद्याधर के घर के पास ही बावडी बनी थी। वे कभी कभी उस में पालथी मारकर, पानी में आसन लगाकर ध्यान किया करते थे।जब माँ ने प्रश्नरूपी कंकड उछाला तब थोडे से हिले, बोले मैं आसन लगा कर ध्यान करता हूँ।
❄ मूँजी- बन्धन-
दक्षिण भारत की परम्परा के अनुसार वहाँ 12 वर्ष तक के बच्चों को एक विशेष संस्कार से संस्कारित किया जाता है, जिसे मूँजी- बन्धन कहते हैं। इसके अनुसार 12 वर्ष या उससे उपर उम्र के किशोर मूँजी-बन्धन के दिन उपवास करते हैं, नाई से बाल कटाते हैं, चोटी रखते हैं, सफेद धोती पहनते हैं, कन्धे पर दुपट्टा डालते, फिर सात घर जा कर भिक्षा माँगते हैं। भिक्षा से प्राप्त अन्न से भोजन बना लेते हैं और अन्य कुछ नहीं खाते हैं।
❄ त्याग के साथ गुरु दर्शन-
स्नान, दर्शन, पूजन, भोजन सम्पन्न हुआ। अजमेर की धरती पर विद्याधर, फिर दुरुवार के दर्शन करने चल पडे मदनगंज- किशनगढ की ओर। प्रथम दर्शन यहीं हुए पू. मुनिवर श्री ज्ञानसागर जी को नजर भरकर देखा ज्ञानसागर जी ने विद्याधर जी की ओर। पूछ बैठे- क्या नाम है तुम्हारा? जी मैं विद्याधर हूँ… तुम विद्याधर हो? मुस्कुराये… फिर बोले, तो विद्या सीख कर उड जाओगे, विद्याधरों की तरह। फिर मैं श्रम क्यों करुँ ? नहीं महाराज नही। मैं उडने नहीं आया, मैं रमने आया हूँ। ज्ञानसागर जी के चरणरज में रमने। विश्वास करें, मैं ज्ञानार्जन कर भागूँगा नहीं। कुछ पल रोक कर बोले – विद्याधर मुनिवर से, यदि आपको मेरी बातों पर विश्वास नहीं हैतो मैं शपथ लेता हूँ, आज से ही आजीवन सवारी का त्याग करता हूँ। जरा सी बात में महान त्याग।
❄जैन प्रतीकों में रुचि-
विद्या कभी मेले में जाते, तो कभी पंचकल्याणक मे, तो कभी मुनि-संघ के दर्शनों के लिये। और बोलने लगा- लो माँ! मैं आपके लिये भगवान लाया हूँ। और खुद भगवान बनने चल पडा, माँ उधर हिलाती हुए सोचती है।
❄ बुद्धि का खेल- सेवा भाव
रात की बात है। अचानक श्री देशभूषण जी महाराज को बिच्छू ने डंक मार दिया। फिर क्या, दर्द –कम्पन शरीर में होने लगा। और दौडते हुए हाजिर हो गये महाराज के समक्ष। दवा के द्वारा डंक का दर्द दूर किया, फिर आराम हुआ।
❄धर्म शिक्षक-
बालक विद्याधर की चिंतन प्रक्रिया स्वस्थ होने से 14-15 वर्ष की इस बाल उम्र, अल्प आयु में अपनी ही भाई-बहन को धर्म की शिक्षा दी , ………………………………………………….!!!!
