Shirtless man sitting cross-legged in a bright yellow setting, smiling and waving at the camera.

अर्हम गुरु मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज का विहार मंदसौर की और, 4 को होगा प्रवेश

धर्म

अर्हम गुरु मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज का विहार मंदसौर की और, 4 को होगा प्रवेश
मंदसौर
अहँ योग प्रणेता मुनिश्री 108प्रणम्य सागर महाराज का चार ऐलक महाराजों के साथ मनासा से मंदसौर की ओर विहार प्रारंभ हो गया।

मुनि संघ ने 2 जून को सुबह 5:30 बजे मनासा से विहार प्रारंभ किया। लगभग 11 किमी की पदयात्रा के बाद महागढ़ में आहार चर्या संपन्न हुई। शाम को आगे 7 किमी का विहार किया गया। मार्ग में मंदसौर से पहुंचे युवाभक्तों ने भी कदम से कदम मिलाकर विहार में सहभागिता की।

डॉ. चंदा भरत कोठारी ने बताया कि मंदसौर प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों जयकुमार बड़जात्या ने अभिनंदन नगर स्थित क्रिकेट टर्फ एरिया में जैन समाज के युवाओं की बैठक ली। इसमें मुनि संघ के आहार, विहार, निहार की जिम्मेदारियां युवाओं को सौंपी गईं। करीब 80 युवाओं ने सेवाकार्य का संकल्प लिया।

मुनि संघ 3 जून को नारायणगढ़ पहुंचेगा, जहां सुबह 9:30 बजे आहार चर्चा होगी। इसके बाद 4 जून गुरुवार को बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर मंगल प्रवेश होगा। विहार में जयकुमार बड़जात्या, नेमकुमार गांधी, भूपेंद्र कोठारी, संजय दोशी, मनीष सेठी, पंकज काटीवाल, संजय कोठारी, नितिन जैन, कमल विनायका, मोनू विनायका सहित बड़ी संख्या समाजजन शामिल रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *