Group of men in white shirts gathered for a microphone speech; one man holds papers and smiles in the foreground.

रैली व ज्ञापन द्वारा जैन साधु संतों की सुरक्षा की मांग*- सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट 25 मई 2026

धर्म

*रैली व ज्ञापन द्वारा जैन साधु संतों की सुरक्षा की मांग*- सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट 25 मई 2026

बागीदौरा

– जैन समाज बागीदौरा, कलिंजरा, नॉगामा व बड़ोदिया द्वारा सोमवार को बागीदौरा मुख्यालय पर विशाल मौन रैली का आयोजन किया गया जिसमें 20 मई को रीवा मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में दो जैन आर्यिकाओं का ह्र्दय विदारक समाधिमरण हो गया । ज्ञात सूत्रों के अनुसार एक कार चालक ने सामने से पद विहार कर रही आर्यिका 105श्री श्रुत मति एवं आर्यिका 105 उपशम मति माताजी को इतनी जोर से टक्कर मारी की दोनों आर्यिकाओं का दुःखद देवलोकगमन हो गया। वारदात की स्थिति को देखकर यह ज्ञात होता है कि क्रूर कार चालक ने इरादापूर्वक इस घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर सम्पूर्ण जैन समाज मे बड़ा आक्रोश है। जिसके तहत उप खण्ड कार्यालय बागीदौरा में गृहमंत्री अमित शाह से दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त क़ानूनी कार्यवाही करने एवं भविष्य में साधु संतों की सुरक्षा हेतु प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई।

 

 

केसरीमल खोड़निया, भरत गांधी पिंकेश दोसी ने जैन समाज की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखा। रैली की अगवाई चारों गांवों के अध्यक्ष व सेठ द्वारा की गई ।

 

प्रवक्ता सुरेश गाँधी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया गया। रैली में जैन समाज के लगभग 1100 लोग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय से तहसीलदार महोदय द्वारा ज्ञापन लिया गया एवं उन्होंने आश्वस्त किया आपका ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक एवं राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा एवं इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी ज्ञापन की एक प्रति प्रदान की गई कि संचालन विनोद दोसी बागीदौरा ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष दीपक दोसी द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *