निष्पक्षता और निर्भीकता के लेखन के धनी थे पत्रकार पुरुषोत्तम शर्मा
रामगंजमंडी
आज मीडिया का दौर प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड सोशल मीडिया की ओर हो चुका है, आज का दौर कॉपी पेस्ट का हो गया है।
एक समय था जब हाथों से लिखा जाता था और समाचार पत्रों में बेबाक लिखते हुए उसे प्रकाशित करना साधारण बात नहीं थी। उस समय के पत्रकार जो आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी कलम की आवाज आज भी जिंदा है हम बात कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार श्रीमान पुरुषोत्तम शर्मा की जिनकी लेखनी के सभी कायल थे। और हर कोई उनकी कलम को पसंद करता था।
आज हमारे बीच नहीं है लेकिन कलम के क्षेत्र में उनके योगदान को सदा याद किया जाता रहेगा। और उनसे एक कदम आगे





बढ़ते हुए उनके पुत्र जय शर्मा रामगंज मंडी की आवाज को संपूर्ण जगह प्रसारित कर रामगंजमंडी नगर को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। सभी को साथ लेकर चलना उनके व्यक्तित्व एवं गुणों को दर्शाता था एवं वह सभी को मार्गदर्शन भी प्रदान करते थे।
उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
