A ribbon-cutting ceremony with several people in pink outfits gathered around a red ribbon at a doorway.

गायत्री नगर में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर माँ जिनवाणी की भव्य शोभा यात्रा के साथ शुभारम्भ

धर्म

गायत्री नगर में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर माँ जिनवाणी की भव्य शोभा यात्रा के साथ शुभारम्भ

जयपुर, 17 मई।श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान,सांगानेर,जयपुर व अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति ( भारत )के द्वारा आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन हुआ जिसमें श्री दिगम्बर जैन मन्दिर,महारानी फार्म,गायत्री नगर,जयपुर में  प्रातः 8 बजे माँ जिनवाणी की भव्य शोभा यात्रा मन्दिर जी से शुभारम्भ हुई।

 

 

शिविर संयोजिका अनिता जैन बडजात्या ने अवगत कराया किजुलुस बैंड बाजो के साथ बच्चे पाठशाला से सम्बंधित स्लोगन की तख्तियां ,जैन धर्म के झंडे,महिलायें मंगल कलश,पुरुष माँ जिनवाणी को नंगे पाव ले कर चल रहे थे।

भव्य शोभा यात्रा का संचालन संयोजिका मंजू सेवा वाली, सुनीता काला द्वारा किया गया। जलूस मार्ग में बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु गिफ्ट वितरण अनिल -रेखा झांझरी, कमला,किरण, बिल्टी वालों द्वारा किया गया।Poster advertising mixed fried snack bites with a blue badge quote and contact numbers; mountain backdrop and bowls of snacks in bottom-right.Promotional poster for Navin Jain Print Gallery with Buddha statues, devotional pictures, and printing equipment; includes contact numbers and Hindi text.

जुलुस में मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह,मंत्री राजेश बोहरा, उपाध्यक्ष विजय सोगानी कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, राकेश पाटोदी,बसंत बकलीवाल, संतोष गंगवाल,एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति कैलाश छाबडा,अनिल टोंग्या, राजेन्द्र सोगानी, आलोक शाह , बीना टोंग्या,उदयभान जैन, संतोष काला, अशोक विधान सभा वाले, पारस जैन,संतोष जी बांसखो,सुनील तिज़ारा,धूप जी शाह,अशोक रावका,रूप चंद गोदिका,पदम् जी पांड्या आदि महानुभाव उपस्थित थे।

 

  जुलूस मन्दिर जी पहुचने के पश्चात शिविर पाठशाला उद्घाटन कर्ता सुनील सोगानी परिवार द्वारा किया गया ,दीप प्रज्वलन भक्तामर महिला ग्रुप द्वारा, मंगलाचरण संस्थान की विदुषियों ने किया।मंगल कलश स्थापना सुशीला गोधा,अमिता जैन ( ईटा नगर ) संगीता जैन ( डिमांपुर )सारस मल,कमला देवी झांझरी द्वारा पंडित अजीत शास्त्री के विधि विधान पूर्वक मन्त्रोंचार से कराया गया।कार्यक्रम मंच संचालन अरुण शाह द्वारा किया गया,शिविर के सम्बन्ध मे जानकारी शिविर सयोंजिका मंजू जैन सेवावाले द्वारा दी गई.अन्य शिविर संयोजिका अनीता बडजात्या एवं सुनीता काला द्वारा विद्वान व अतिथियों का स्वागत सत्कार,किया गया,।कार्यक्रम समापन पश्चात सभी बच्चों व उपस्थित महानुभावों को अल्पाहार की व्यवस्था श्रीमती कमला – दीपक बिलाला परिवार द्वारा करायी गयी।  अन्त में सभी का आभार मन्दिर प्रबन्ध समिति के मंत्री राजेश वोहरा प्रदान किया।

ष्रेषक—-उदयभान जैन जयपुर 

   मो- 94143-06696

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *