Three men pose at a celebration; center man in white is garlanded with marigolds, flanked by two men wearing rainbow sashes, floral backdrop behind them.

बघेरवाल संघ मालवा प्रान्त के श्री — विनोद मामा अध्यक्ष एवं श्री विनोद सामरिया महामंत्री बने रामगंजमंडी के श्री संजय जैन नेअखिल भारतीय बघेरवाल महासंघ के प्रतिनिधि के रूप में सम्मलित हुए 

धर्म

बघेरवाल संघ मालवा प्रान्त के श्री — विनोद मामा अध्यक्ष एवं श्री विनोद सामरिया महामंत्री बने रामगंजमंडी के श्री संजय जैन नेअखिल भारतीय बघेरवाल महासंघ के प्रतिनिधि के रूप में सम्मलित हुए

————-

इंदौर ।

अ.भा.दि.जैन बघेरवाल संघ मालवा प्रान्त के चुनाव बघेरवाल परिसर इंदौर में रविवार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए । मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विमल चौधरी ने बताया कि श्री विनोद सुरलाया मामा को अध्यक्ष एवं श्री विनोद सामरिया को महामंत्री सर्वानुमति से निर्वाचित घोषित किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष श्री विनोद मामा ने श्री पदम खटोड़ भानपुरा को मालवा प्रान्त का मुख्य संयोजक नियुक्त किया उन्होने बताया की बाकी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही कर दी जायेगी।

 

 

इस अवसर पर मालवा प्रान्त के सभी केंद्रीय प्रतिनिधि तथा गरोठ, भानपुरा एवं रामगंजमंडी के सदस्य गण मौजूद थे., जिसमें रामगंजमंडी के श्री संजय जैन ने अखिल भारतीय बघेरवाल महासंघ के प्रतिनिधि के रूप में मालवा प्रांत से अपना प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने निर्वाचित अध्यक्ष एवम महामंत्री को अपनी ओर से एवम समस्त रामगंजमंडी नगर की और से बधाई प्रेषित की

 

 

 

25000 रूपये प्रतिवर्ष की घोषणा

  • इस अवसर मालवा के नवनिर्वाचित महामंत्री श्री विनोद सामरिया ने घोषणा कि बघेरवाल समाज के गरीब परिवार के यहां शादी पर वे ₹ 25000 प्रति वर्ष एक परिवार को देगें जिसका सभी उपिस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया ।

 

Hindi snack ad poster: a meditating monk in orange robes against a sunlit yellow background, with bold red Hindi headline and contact numbers at the bottom.Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

श्री दिनेश खटोड़ का सम्मान

——====

बघेरवाल परिसर पर सभी बाथरूम में श्री दिनेश खटोड़ ने गीजर लगवाएं इस अवसर पर उनका भी सम्मान किया गया ।

. कार्यक्रम में बघेरवाल संघ के कार्याध्यक्ष श्री जय प्रकाश हरसोरा, मालवा प्रान्त के निवृतमान अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चौधरी,इंदौर समाज के अध्यक्ष श्री योगेश हरसोरा,पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश बाबरिया ,कार्याध्यक्ष श्री नीलेश चौधरी ,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती इति जैन, केंद्र के पूर्व महामंत्री श्री रमेश चौधरी सीए श्री नरेश जैन,संघ के विधिक सलाहकार श्री प्रकाश हरसोला, निवर्तमान कार्याध्यक्ष श्री अमित चौधरी, श्री संजय हरसोला ट्रस्टी श्री प्रेम कुमार दुगेरीया श्री रोहित चौधरी सहित समाज के कई गणमान्य पुरुष और महिलाएं उपिस्थित थे अंत में समाज के महामंत्री श्री योगेन्द्र ठग ने सबका आभार व्यक्त किया

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *