कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बाद पार्श्वनाथ में चारो और सन्नाटा
मधुबन
कोरोना की संक्रमण की तीसरी लहर चलते पावन पुनीत तीर्थ मधुबन में सन्नाटा है। मंदिर हो या धर्मशाला सब खाली है। कोई नजर नही आता। सभी ने अपने प्रतिष्ठान तो खोले है, लेकिन इन दुकानदारों के मुख पर उदासी स्पष्ठ नज़र आ रही है। पहले लिए हुए कर्जे से यह दुकानदार उबर नहीं पा रहे लेकिन पुनः लॉकडाउन काल ग्रास बनकर साफ दिखाई दे रहा है।
यहॉ पर भक्तों का आवागमन बिल्कुल बन्द सा हो गया है।
तीर्थ क्षेत्र सभी की आस्था का केंद्र है यहाँ आकर भक्त व वन्दना कर अपने को धन्य मानता है। ऐसे में ऐसे भीषण दौर में सभी चिंता में है जाए तो केसे।
वही एक वर्ग का आमदनी के अभाव में, परिवार के जीवन यापन का संकट काल ग्रास बनकर सामने खड़ा है, जिसमे डोली वाले, मजदूर शामिल है। यहां भक्तो के वापसी होने से यहाँ के व्यापारी मजूदरो पर उदासी का मंजर साफ देखा जा सकता है। यहाँ के जन ने सरकार से आग्रह किया की कोविड के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालना कराकर,प्रतिष्ठान खुले रहने दे, ताकि सभी का काम चल सके। इससे मजूदर वर्ग को भी सहूलियत मिलेगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
