भक्तामर अखंड पाठ सानंद संपन्न
रामगंजमंडी
आदर्श महिला मंडल द्वारा आयोजित 24 घंटे का अखंड भक्तामर भक्ति भाव के साथ रविवार को संपन्न हो गया।

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर बाजार नंबर 1 में शनिवार से शुरु हुए अखंड भक्तामर पाठ में सभी समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दी।
रविवार की बेला इस भक्तामर पाठ के समापन पर सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक व नित्य नियम पूजन की गई।

बघेरवाल समाज महामंत्री पदम सुरलाया ने बताया की श्री जी का प्रथम अभिषेक व शांति धारा का लाभ ज्ञानचंद प्रेमचंद संतोष महेंद्र सबदरा परिवार एवं द्वितीय शांति धारा का लाभ आदर्श महिला मंडल को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात भक्तामर महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। विधान एवं समस्त क्रियाएं प्रशांत शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुई। महामंडल विधान में सभी महिलाएं बच्चे युवा हर वर्ग भक्ति भाव से झूम रहा था। इस आयोजन के समापन पर आदर्श महिला मंडल ने सभी का आभार जताया शास्त्री जी का बहुमान किया और कहा कि आगे भी आप सभी पुनीत कार्य में सहभागी बने।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
