सकल जैन समाज रामगंजमंडी ने एक साथ मनाई महावीर जयंती जो इतिहास लिख गई श्रीमान प्रदीप रेणु जैन परिवार का किया गया अभिनन्दन दिगम्बर जैन समाज रामगंजमंडी ने किया अभिनंन्दन पत्र भेट

धर्म

सकल जैन समाज रामगंजमंडी ने एक साथ मनाई महावीर जयंती जो इतिहास लिख गई श्रीमान प्रदीप रेणु जैन परिवार का किया गया अभिनन्दन दिगम्बर जैन समाज रामगंजमंडी ने किया अभिनंन्दन पत्र भेट
रामगंजमंडी
सोमवार की बेला रामगंजमंडी एक इतिहास लिख गयी जो युगों युगों तक याद किया जाएगा सकल जैन समाज रामगंजमंडी ने एक साथ महावीर जयंती एक साथ मनाई मानो लग रहा सारा वातावरण धर्म से ओत प्रोत था समस्त जैन समाज एकता प्रदर्शित हुयी जो अपने आपमे रविन्द्र जैन के गीत हम एक धर्म के अनुयायी हम एक धर्म के विश्वासी आपस मे कोई मतभेद न हो

 

 

 

 

सोमवार को सुबह नगर मे प्रभात फेरी निकाली गयी उसके बाद समस्त दिगम्बर जैन समाज श्वेताम्बर समाज का एक साथ होकर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जो आकर्षण का केंद्र रही काफी लम्बी यह शोभायात्रा रही हर कोई प्रभु भक्ति मगन था आगे बैंड बच्चे हाथो मे तख्ती लिए चल रहे जो दिव्य सन्देश दे रहे थे महिला वर्ग विशेष परिवेश हाथो मे ध्वज व हाथो अष्ट प्राप्तिहार्य लिए भक्ति करते हुए नाचते हुए चल रही थी इतना उत्साह उमंग मानो लग रहा था धर्ममय हो

 

श्रीमान प्रदीप रेणु जैन परिवार का किया गया अभिनन्दन दिगम्बर जैन समाज रामगंजमंडी ने किया अभिनंन्दन पत्र भेट
इस महावीर जयंती की ख़ास बात यह रही की सकल जैन समाज रामगंजमंडी का स्नेह भोज एक साथ जिसके पुण्यार्जक श्रीमान प्रदीप रेणु जैन पद्मावती पोरवाल रहे जिनका दोनों समाज की और से स्वागत किया गया सबसे पहले जैन श्वेताम्बर मंदिर पर जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ रामगंजमंडी ने किया उसके उपरांत श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर सकल दिगम्बर जैन समाज रामगंजमंडी द्वारा इनके परिवार का अभिनन्दन पत्र शाल माला देकर बहुमान किया गया अभिन्दन पत्र का वाचन धर्मेन्द्र लुहाड़ीया ने किया समाज अध्यक्ष अजित सेठी के साथ दिलीप विनायका रमेश विनायका प्रकाश विनायका आदि द्वारा किया गया श्रीमती रेणु जैन का शोभना सावला रेखा बाबरिया ललिता विनायका आदि के द्वारा किया गया

 

 

 

 

इन्हे मिला सोभाग्य

श्रीजी की रथयात्रा मे महावीर दिगम्बर जैन मंदिर के मंगल कलश का पुण्य लाभ महेंद्र कुमार शुभम सबदरा परिवार एवम श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिरके मंगल कलश का पुण्य लाभ दिलीप कुमार कमल कुमार विनायका परिवार को मिला

नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुयी यात्रा जिनमन्दिर आई जहा श्रीजी का मंगल अभिषेक किया गया मंगल माल का पुण्य लाभ श्रीमान सूरजमल राजेश कुमार बागडिया परिवार को मिला इसके बाद श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन नसिया मे सकल जैन समाज रामगंजमंडी का स्नेह भोज हुआ जो नगर मे प्रथम बार हुआ

अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *